HomeNewsबिलौटी गोलीकांड में मुखिया समेत सात नामजद

बिलौटी गोलीकांड में मुखिया समेत सात नामजद

शाहपुर जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के छोटे भाई व मीडियाकर्मी नीरज त्रिपाठी उर्फ विक्की त्रिपाठी बिलौटी गोलीकांड में शाहपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष समेत सात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

jay kumar

जख्मी नीरज त्रिपाठी के फर्द बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बिलौटी पंचायत के मुखिया शंकर तिवारी, उनके भाई रवि तिवारी, नागा तिवारी, उनके पुत्र रितेश तिवारी, विकास तिवारी, अनिकेश तिवारी व कारनामेपुर के रहनेवाले सोनू मिश्र पर आरोप लगाया गया है कि सभी ने घात लगाकर बिलौटी गांव के सहजादी माता मंदिर के समीप अंजाम दिया है।

जख्मी नीरज के आरोप लगाया है कि मुखिया के गोली से जख्मी होकर गिर पड़ा। उठकर भाग रहा था तब विकास ने भी गोली चलाई। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। साथ गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

मुखिया ने कहा मेरी छबि धूमिल करने की कोशिश

प्रशासन से उचित न्याय मिलने का भरोसा

इधर, गोलीकांड में आरोपी बनाये जाने पर बिलौटी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर तिवारी ने बातचीत में बताया कि आरोपी पूरी तरह से निराधार है। जख्मी नीरज त्रिपाठी के बड़े भाई पंकज त्रिपाठी हमेशा से मेरी व मेरे परिवार की छवि को धूमिल करने के लिए साजिश रचते आये है।

बिलौटी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं के कथित तौर पर विद्यालय से भागने के मामले को इन्ही लोगो द्वारा मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई थी। जिसमे डीएम द्वारा गठित जांच टीम ने मुझे बरी किया था।

जबकि पंकज त्रिपाठी के विरुद्ध 409 के तहत आरोप गठित किया गया है। लेकिन मुझे प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय जरूर मिलेगा। बहरहाल मंगलवार के दिन करीब साढ़े चार बजे तक शाहपुर नपं के मुख्यपार्षद के साथ उनके धरना प्रदर्शन में शामिल था जहां दर्जनों जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उपस्थित थे।

बदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली

शाहपुर के बरिसवन में घर में घुसकर फायरिंग

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular