HomeNewsIPS हरकिशोर राय भोजपुर के नए एसपी बनाए गए

IPS हरकिशोर राय भोजपुर के नए एसपी बनाए गए

New-sp – बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर ips अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। भोजपुर एसपी सहित बिहार में 9 जिलों के एसपी का तबादला किया गया है। वही सीनियर रैंक में कई अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गयी है।

गृह विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार एडीजी बीएमपी रहे आरएस भट्टी को प्रोन्नति कर डीजी बीएमपी बनाया गया है। वही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी आर मलार वीजी को एडीजी प्रशिक्षण तथा एमआर नायक को आईजी रेल के पद पर तैनात किया गया है।

New-sp – बिहार में कई IPS अफसरों का तबादला,9 जिलों के एसपी बदले गए।

भोजपुर के एसपी सुशील कुमार को कमांडेंट बीएमपी-3, बोधगया बनाया गया है वही सारण के एसपी हरकिशोर राय को भोजपुर का नया एसपी बनाया गया है।

बिहार सरकार ने 9 जिलों में IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है IPS मीनू कुमार जहानाबाद, IPS धूरत सायली को सारण, IPS दीपक वर्णवाल को विशेष शाखा,IPS सुधीर कुमार पोरिका को औरंगाबाद, IPS गौरव मंगला को एससीआरबी, IPS मनीष को वैशाली का एसपी बनाया गया है।

डिजिटल समारोह में हारमोनियम व कथक की प्रस्तुति ने समां बांधा

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular