HomeNewsभोजपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक ही परिवार के तीन...

भोजपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक ही परिवार के तीन को मारा चाकू

आरा: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव में सोमवार की रात गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक ने एक ही परिवार के तीन लोगो को चाकू (Knife) मार दिया। घायलो में दो महिलाएं भी शामिल है। तीनो को आनन-फानन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में गड़हनी गांव निवासी विश्वनाथ सिंह, उनकी बहू बसंती देवी एवं पुत्री आशा देवी शामिल है। इनमें विश्वनाथ सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव में सोमवार की रात घटी घटना

सभी घायलो का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

IPS हरकिशोर राय भोजपुर के नए एसपी बनाए गए

जख्मी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि गांव का ही राजेश केसरी नामक एक युवक बराबर गाली-गलौज किया करता था। सोमवार की रात भी वह गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया। तो युवक ने उन्हें चाकू (Knife) मारकर जख्मी कर दिया। बीच बचाव करने गई बहु एवं बेटी को भी उसने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जख्मी विश्वनाथ सिंह को पीठ में चाकू (Knife) लगा है। जिससे उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बहु बसंती देवी को पेट में एवं पुत्री आशा देवी को सीने के पास लगी है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

कार सवार चांदी तस्करों को छोड़ने के आरोप में धिरे दोनों जमादार सस्पेंड

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular