Homeअन्यNasratpur:संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में आपसी रंजिश में मारपीट

Nasratpur:संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में आपसी रंजिश में मारपीट

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर (Nasratpur) गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के दो महिला समेत चार लोग जख्मी हो गये। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया।

jay kumar

दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिला समेत चार जख्मी

सभी जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

जानकारी के अनुसार जख्मियों में नसरतपुर (Nasratpur) गांव निवासी प्रिया कुमारी, पम्मी कुमारी,पियूष कुमार एवं शोभा देवी शामिल है। बताया जाता है कि गांव में ही दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश कुछ दिनों से चली आ रही थी।

छात्र राष्ट्रीय जनता दल का एक शिष्टमंडल आरा सदर विधायक मो. नवाज आलम उर्फ अनवर आलम से मिला

आज सुबह से विवाद ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट शुरू कर दी। जिसमें एक पक्ष के दो महिला समेत चार लोग जख्मी हो गये। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया।

आरा में मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल सर्जन का किया घेराव

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular