Homeबिहारआरा भोजपुरआरा-बड़हरा मार्ग पर हादसे में किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

आरा-बड़हरा मार्ग पर हादसे में किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

आरा। आरा-बड़हरा मार्ग पर बड़हरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर करजा (Mohanpur) गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

jay kumar

Mohanpur – बड़हरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर करजा गांव के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी विजय कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह आज दोपहर अपनी बुआ को पहुंचाने के लिए बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गया था। जब वह वापस अपने बाइक से घर लौट रहा था। उसी बीच मोहनपुर करजा (Mohanpur) गांव के समीप एकाएक ब्रेकर आने से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

रास्ते से गुजर रही बड़हरा थाना की गश्ती पुलिस उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रही थी। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।हालांकि पुलिस उसे सदर अस्पताल ले आई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। हादसे के बाद मृतक के मां एवं भाई-बहनों का रो- रोकर बुरा हाल था। नाते रिश्तेदार से आई महिलाएं मृतक की मां को ढांढस बांधते हुए नियति को कोस रही थी

आरा में सीनियर सिटीजन के टिकट पर यात्रा करते पकड़े गये दर्जन भर यात्री

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular