HomeNewsकुख्यात प्रीतम यादव समेत 23 अपराधियों को नोटिस, हाजिर होने का आदेश

कुख्यात प्रीतम यादव समेत 23 अपराधियों को नोटिस, हाजिर होने का आदेश

आसन्न विधान सभा चुनाव (Election Bhojpur) को लेकर क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत की गयी कार्रवाई

बिहार:आरा। भोजपुर में भयमुक्त व स्वच्छ तरीके से आसन्न विधान सभा चुनाव (Election Bhojpur) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन में आ गया है। इसे लेकर अपराध नियंत्रण को लेकर क्राइम कंट्रोल एक्ट 1981 की धारा-3 (3) के तहत कुख्यात प्रीतम यादव सहित 23 अपराधियों को नोटिस दिया गया है। सभी को 22 सितंबर से पहले डीएम के समक्ष हाजिर होने का आदेश दिया गया है। कहा गया कि हाजिर नहीं होने पर डीएम निर्णय लेने के लिये स्वतंत्र होंगे।

Bijay singh

शाहपुर आलू व्यवसायी पिंकू गुप्ता के छोटे भाई भरत कुमार गुप्ता को उसके ममेरे भाई ने ही मारी थी गोली

सभी को 22 सितंबर तक डीएम के समक्ष हाजिर होने का आदेश

जिन अपराधियों को नोटिस भेजा गया है। उनमें चरपोखरी थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी कुख्यात प्रीतम यादव, नारायणपुर गांव के लालू सिंह, मानजीत कुमार सिंह, भलुनी गांव के जयचंद्र महतो, इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी हरि सिंह, शालू सिंह उर्फ हिमांशु सिंह, अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के स्थानीय अगिआंव बाजार निवासी मुकेश पासवान, खननी कला गांव निवासी वीर बहादुर सिंह, कोसदाहा गांव के विनय यादव, अमेहता गांव निवासी सुशील तिवारी, शशिकांत तिवारी उर्फ मांझिल तिवारी, खीरीकोन पोखरा टोला निवासी अरविंद सिंह, चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव निवासी राम किशोर राय, कौलोडिहरी गांव निवासी भीडिल पासवान, 

नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी राजकुमार, पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव के बीके सिंह उर्फ वीरेंद्र यादव, गड़हनी थाना क्षेत्र रतनाढ़ गांव के हरेंद्र सिंह उर्फ प्रवीण सिंह, पिता रामराज सिंह, लोहा सिंह, लहरपा गांव निवासी रितेश सिंह उर्फ भंवर सिंह, पिता रमेश सिंह, सहंगी गांव के गुड्डू महतो, आयर थाना क्षेत्र के आयर निवासी पंचानंद शर्मा, धनगाईं थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी मनोज राय और तीयर थाना क्षेत्र के देवरथ गांव के मनोज यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि चुनाव (Election Bhojpur) को देखते हुये इन सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। उसके बाद डीएम द्वारा सभी को नोटिस भेजा गया है।

नशा मुक्त भारत अभियान के पहले चरण में ‘कोटपा-2003’ के धाराओं के उल्लंघन करने वालोंं पर होगी सख्त कार्रवाई

ranjna
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular