HomeNewsचर्चित हॉकर हत्याकांड का आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार

चर्चित हॉकर हत्याकांड का आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार

करनामेपुर (Karnamepur) ओपी क्षेत्र के रामदतही गांव से पकड़ा गया आरोपित

बिहार: आरा। भोजपुर जिले के करनामेपुर (Karnamepur) ओपी क्षेत्र के रामदतही गांव निवासी हॉकर की हत्या के एक आरोपित को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित रामदतही गांव निवासी रितेश राय है। उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन व पांच गोलियां बरामद की गयी है।

भोजपुर एसपी हर किशोर राय द्वारा गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। पुलिस के अनुसार रितेश राय पर पहले से हत्या, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी सहित तीन मामले दर्ज हैं। हथियार बरामदगी में उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हॉकर हत्या कांड में मुख्य आरोपित था। उस मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की जा चुकी है।

17 जनवरी 2018 की सुबह हुई थी हत्या, जमकर मचा था बवाल

लसाडी गांव में शहीदों के शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में वीर सपूतों को याद किया गया

बता दें कि 17 जनवरी 2018 की सुबह करनामेपुर (Karnamepur) ओपी क्षेत्र के बस स्टैंड-खैनिया बाबा के समीप रामदतही गांव निवासी हॉकर योगेंद्र ततवा की गोली मार हत्या कर दी गयी थी। उसे लेकर जमकर बवाल मचा था। करनामेपुर थाने पर पथराव कर दिया था। पुलिस जीप सहित कई वाहनों को फूंक दिया गया था। उस मामले में रितेश राय सहित अन्य के खिलाफ केस किया गया था।

शाहपुर में कॉलेज से पढ़ाई कर लौट रही छात्रा पर गिरा ठनका घटनास्थल पर ही मौत

आरा पूर्वी गुमटी (Ara Eastern Gumti) पार करना वाहनों के लिये काफी मुश्किल होगा

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular