HomeNewsपूर्व के झगड़े को लेकर मां-बेटे सहित तीन को पीटा

पूर्व के झगड़े को लेकर मां-बेटे सहित तीन को पीटा

Dumra Bhojpur – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव में घटी घटना

Dumra Bhojpur आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव में चार दिन पूर्व हुए झगड़े को लेकर रविवार की शाम मां-बेटे सहित तीन की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में पूनम देवी, उसका एक वर्षीय मासूम पुत्र अंकुश कुमार एवं देवर लखन कुमार शामिल है।

जख्मियों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

जख्मी पूनम देवी ने कहा की चार दिन पूर्व (Dumra Bhojpur) गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उसकी बकरी प्रवेश कर चर रही थी। जिसको लेकर दोनो के बीच तू-तू मैं-मैं हुई थी। हालांकि बात खत्म हो गई थी। आज शाम जब वह अपने एक साल के मासूम बेटे के साथ घर मे काम कर रही थी। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां आ धमके और लाठी-डंडों से मां-बेटे की पिटाई करने लगे। जिसे देख देवर लखन कुमार बचाने आया, तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मां-बेटे सहित तीनों गंभीर रूप से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया

Perhap Bhojpur – सहार थाना के पेरहाप पश्चिम टोला में युवक को सरेशाम गोलियों से भून डाला

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular