Mirganj Ara – घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस
12 घंटे के अंदर टाउन थाना क्षेत्र में फायरिंग की दूसरी बडी वारदात
Mirganj Ara आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज बिहार कॉलोनी मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया है। गोली उसके पीठ में दाहिने साइड लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के मछुआ टोली मोहल्ला निवासी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता का 32 वर्षीय पुत्र संजय कुमार गुप्ता है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना Mirganj Ara घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जख्मी युवक ने बताया कि शुक्रवार की देर रात कुछ युवक मीरगंज बिहार कॉलोनी मोहल्ले में जुआ खेल रहे थे।जब वह वहां से गुजर रहा था, तभी एक युवक द्वारा उसका मोबाइल छीन लिया गया। जब उसने अपना मोबाइल मांगा, तो उसने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर गोली मार दी गई। जख्मी युवक ने टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ला निवासी एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है।हालांकि पुलिस अपने स्तर से इस मामले की छानबीन में कर रही है।

Ara court – गवाही नहीं देने पर कोर्ट हुआ नाराज, थानाध्यक्ष सहित दो दारोगा को कस्टडी में लेने का आदेश


