Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा में नौ किलो गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

आरा में नौ किलो गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Sheetal Tola Ara घर में टिन के डब्बे और बक्से में छिपाकर रखा था गांजा

खबरे आपकी Sheetal Tola Ara आरा शहर की टाउन थाना की पुलिस ने गांजे के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। नौ किलो गांजा भी बरामद किया गया है। पकड़े गया धंधेबाज शीतल टोला का रहने वाला हैं। एसपी हर किशोर राय द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है। जानकारी के अनुसार युवक अपने घर में टिन के डब्बे और बक्से में गांजा छिपाकर रखा था। इसकी सूचना पर टाउन थाना की पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके घर से डब्बे और बक्से से नौ किलो गांजा बरामद किया गया।

शराब बेचने और पीने के मामले में पांच धराये

मिफीजेस्ट, एसीक्लोफेनाक दवायें Expire होने के बाद भी लायी जा रही थी उपयोग में

इधर, शराब बेचने और पीने के मामले में भी पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। टाउन थाना पुलिस ने बलबतरा से 20 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया धंधेबाज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डूमरा गांव निवासी बुधन राठौर है। नवादा पुलिस ने शराब पीने के आरोप में उमेश यादव और सुशील यादव को गिरफ्तार किया है। सभी चंदवा के रहने वाले हैं। पूर्वी गुमटी के समीप से भी नवादा पुलिस ने शराब पीने के आरोप में ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार है। वह रांची का रहने वाला अजय कुमार है।

भोजपुर से बड़ी खबर: पूर्व के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

पूर्व मुख्यमंत्री की जयन्ती पर बिहिया में राजकीय समारोह आयोजित

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular