HomeNewsबिहारआरा मंडल कारा से कुख्यात सात बंदी भेजे गये दूसरे जेल

आरा मंडल कारा से कुख्यात सात बंदी भेजे गये दूसरे जेल

Ara Mandal Kara आरा मंडल कारा, आरा से सात कुख्यात बंदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट किया गया है। इनमें तीन को मंडल कारा कटिहार और चार को अररिया भेजा गया है। बुधवार की देर शाम सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच नये जेल में पहुंचा दिया गया। प्रशासनिक दृष्टिकोण से इन बंदियों का जेल ट्रांसफर किया गया है।

jay kumar

Ara Mandal Kara – सुमन राय सहित अन्य को कटिहार एवं राजकिशोर पाल सहित अन्य को अररिया मंडल कारा शिफ्ट किया गया

भोजपुर डीएम और एसपी की अनुशंसा एवं कारा व सुधार सेवाएं आईजी के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है। जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है। जेल सूत्रों के अनुसार सुमन राय, बिट्टू कुमार और नवीन उपाध्याय को मंडल कारा कटिहार भेजा गया है।

वहीं देवानंद ठाकुर उर्फ टुन्नु ठाकुर, पिंटू आलम उर्फ अमजद अली, राजकिशोर पाल और करण सिंह उर्फ घुरल को अररिया मंडल कारा में शिफ्ट किया गया है। इधर, जेल में बंद चिन्हित कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है।

एक-एककर आधा दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर फटे

डीड के कागजात में हेराफेरी और जाली हस्ताक्षर कर की गयी धोखाधड़ी

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular