Homeखेलफुटबॉलकुंडेश्वर ने लौहर फरना को हराकर फाइनल में बनाई जगह

कुंडेश्वर ने लौहर फरना को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Kundeshwar football match आरा: उदवन्तनगर प्रखंड कारीसाथ गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल का आयोजन श्री जय बलराज बाबा क्लब के द्वारा किया गया। मैच कुडेश्वर एवं लौहर फरना के बीच खेला गया, जिसमें कुंडेश्वर गांव दो गोल कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। जहां उसका मुकाबला यादोपुर गांव से होगा। मैच में लौहर फरना गांव एक ही गोल कर पाया।

jay kumar

Kundeshwar football match कारीसाथ गांव में आयोजित हुआ टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल

फुटबॉल मैच का मुख्य आकर्षण कुंडेश्वर गांव के तीन बोरों खिलाड़ी नाइजीरिया देश के थे

इस मैच का मुख्य आकर्षण कुंडेश्वर गांव के तीन बोरों खिलाड़ी नाइजीरिया देश के थे। इस दूसरे सेमीफाइनल में मुख्य अतिथि आरा के जाने-माने चिकित्सक डॉ. केएन सिन्हा, विशिष्ट अतिथि वन स्टेप कोचिंग के प्रेम कुमार, कन्हैया एवं भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं राज ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर प्रेम पंकज उर्फ ललन थे। गणमान्य व्यक्तियों ने मैच में शामिल होकर लुफ्त उठाया तथा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

रविवार को फाइनल मैच में कुंडेश्वर का यादोपुर की टीम से होगा मुकाबला

डॉ. केएन सिन्हा ने भी विजयी गोल करने वाले खिलाड़ी को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। मैच में हजारो दर्शको की भीड़ उमड़ी थी। फाइनल मैच रविवार को होगा। डॉ. केएन सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को निःःशुल्क चिकित्सा करने का आश्वासन दिया।

डीड के कागजात में हेराफेरी और जाली हस्ताक्षर कर की गयी धोखाधड़ी

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular