Homeबिहारआरा भोजपुरसड़क हादसे में दंपति सहित चार लोग जख्मी, एक पटना रेफर

सड़क हादसे में दंपति सहित चार लोग जख्मी, एक पटना रेफर

Dhobha Bazar road accident आरा-सलेमपुर रोड पर धोबहा बाजार के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में दंपति समेत चार लोग जख्मी हो गये। पहले अपने साले के साथ स्टेशन जाने के लिये निकला युवक साइकिल की ठोकर से जख्मी हो गया। बाद में पति और भाई को देखने जा रही महिला बाइक से गिर कर जख्मी हो गयी। इसमें एक की हालत गंभीर है। उसे पटना रेफर कर दिया गया है। तीन अन्य का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में सलेमपुर गांव निवासी मंतोष कुमार, उसकी पत्नी आरती देवी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतन दुलारपुर गांव निवासी उसका साला छोटे कुमार और साइकिल सवार युवक सोनू कुमार शामिल है।

Dhobha Bazar road accident आरा-सलेमपुर रोड पर धोबहा बाजार के समीप की घटना

स्टेशन जाने के लिये घर से साले के साथ निकले युवक साइकिल टक्कर में जख्मी

मंतोष के परिजनों के अनुसार गुरुवार की सुबह वह राजस्थान के राजकोट जाने के लिए साला छोटू कुमार गांव से बाइक से घर से निकला था। इसके लिये ट्रेन पकड़ने वह आरा रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी बीच धोबहा बाजार के समीप सामने से आ रही साइकिल से टक्कर हो गई। इसमें बाइक और साइकिल सवार तीनों लोग जख्मी हो गये। उसके बाद तीनों को अस्पताल लाया गया।

सड़क हादसे में जख्मी पति और भाई को देखने जा रही महिला बाइक से गिरी 

वहीं Dhobha Bazar road accident घटना की सूचना मिलने पर मंतोष की पत्नी आरती देवी अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से आरा आ रही थी। इस बीच वह भी धोबहा बाजार के समीप असंतुलित हो बाइक से गिर पड़ी। इसमें वह भी जख्मी हो गई और उसे भी इलाज के लिये अस्पताल लाया गया। इधर, प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से जख्मी छोटे कुमार को पटना रेफर कर दिया गया है।

एक-एककर आधा दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर फटे

डीड के कागजात में हेराफेरी और जाली हस्ताक्षर कर की गयी धोखाधड़ी

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular