HomeNewsबालू माफियाओ के हमले में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस कर्मी जख्मी

बालू माफियाओ के हमले में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस कर्मी जख्मी

Sand Mafia in Bihar-पुलिस जीप से कागजात, केस संबंधित रेकॉर्ड और बैट्री भी ले भागी भीड़

भीड़ पर दो गाड़ियों पर लदे गैस सिलेंडर लूट कर ले जाने का आरोप

खबरे आपकी आरा-छपरा फोरलेन पर गुरुवार की शाम बालू माफियाओं (Sand Mafia in Bihar) द्वारा पुलिस पर किये गये के हमले में बड़हरा थानाध्यक्ष सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मी जख्मी हो गये। इस दौरान पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है। भीड़ पुलिस जीप से कागजात, केस संबंधी रेकॉर्ड और बैट्री भी ले भागी। इस सिलसिले में बड़हरा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

jay kumar
  • आरा-छपरा फोरलेन बवाल कांड में प्राथमिकी
  • बड़हरा थाने के दारोगा कृष्णा प्रसाद के बयान पर पांच सौ अज्ञात पर केस
  • घटनास्थल से पुलिस को मिले आठ एमएम के तीन खोखे
  • पुलिस बोली-आत्म रक्षा में की तीन राउंड फायरिंग

बड़हरा थाने के दारोगा कृष्णा प्रसाद के बयान पर चार सौ से पांच सौ अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। भीड़ पर दो गाड़ियों में लदे गैस सिलेंडर लूट कर ले जाने का आरोप भी लगाया गया है। वहीं घटनास्थल से पुलिस को आठ एमएम के तीन खोखे भी मिले हैं। इधर, पुलिस द्वारा आत्म रक्षा के लिये तीन राउंड गोली चलाये जाने की बात कही गयी है। भोजपुर एसपी हर किशोर राय द्वारा प्राथमिकी दर्ज किये जाने की पुष्टि की गयी है। अब पुलिस हमला करने वाले लोगों की पहचान और धरपकड़ में जुट गयी है।

बड़हरा पुलिस के अनुसार जाम हटाने गयी पुलिस पर किया गया हमला

पढ़े :- आरा में अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो मौसेरी बहनों को मारी गोली

प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार की शाम बड़हरा थाने की पुलिस आरा-छपरा फोरलेन पर लगे जाम को हटाने गयी थी। तभी भीड़ द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस दौरान रोडे़बाजी और फायरिंग कर दी गयी। पुलिस की गाड़ी भी पलट दी गयी। भीड़ द्वारा अचानक हमले में कई पुलिस कर्मी चोटिल हो गये। पुलिस का कहना है कि बालू के अवैध धंधे में शामिल लोगों (Sand Mafia in Bihar) के इशारे पर साजिश के तहत हमला किया गया है। हमले में शामिल लोगों की पहचान और धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि गुरुवार की शाम आरा-छपरा फोरलेन पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी थी। तब पुलिस पर हमला कर दिया गया था। इस झड़प के दौरान एक ट्रक के खलासी की मौत हो गयी थी। उसके बाद जमकर बवाल मचा था।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular