HomeNewsअज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी

अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी

Youth Body मुंह दबाकर हत्या की जताई जा रही आशंका

सिन्हा ओपी क्षेत्र के पोरहा गांव स्थित खेत के समीप गड्ढे से बरामद हुआ शव

खबरे आपकी Youth Body आरा। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत पोरहा गांव स्थित खेत के समीप गड्ढे से एक अज्ञात 38 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी मुंह दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

पढ़े :- आक्रोशित लोगों ने दर्जनों ट्रकों में की तोड़फोड़, गैस सिलेंडर भी लूट ले गये

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक युवक की मौत मुंह दबाने के कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पढ़े :- आरा में अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो मौसेरी बहनों को मारी गोली

youth Body
पोरहा गांव – अज्ञात युवक का शव बरामद

पढ़े :- भोजपुर में हर्ष फायरिंगः गोली लगने से युवती जख्मी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular