HomeNewsभोजपुर में फिर हर्ष फायरिंगः गोली लगने से युवती जख्मी

भोजपुर में फिर हर्ष फायरिंगः गोली लगने से युवती जख्मी

Badhra Woman shot : जख्मी युवती इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

Badhra Woman shot आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के शालिग्राम सिंह के टोला गांव में गुरुवार की देर रात बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

बड़हरा थाना क्षेत्र के शालिग्राम सिंह के टोला गांव में गुरुवार की देर रात घटी घटना

Badhra Woman shot
Badhra Woman shot – गोली लगने से युवती जख्मी

Badhra Woman shot जानकारी के अनुसार जख्मी शालिग्राम सिंह के टोला गांव निवासी धनजी यादव की 21 वर्षीया पुत्री उमा भारती है। वह बीए पार्ट वन की छात्रा है। जख्मी के परिजनो ने बताया कि उनके पट्टीदार में दो वर्षीया पोती का जन्मदिन था। जिसमें डीजे बज रहा था और लोग डांस कर रहे थे। जहां उनकी पोती उमा भारती भी गई थी। इसी बीच किसी व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से छात्रा जख्मी हो गई।

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पढ़े :- आरा में अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो मौसेरी बहनों को मारी गोली

वही दूसरी ओर सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. टीएन राज ने बताया कि जख्मी युवती को दाहिने पैर में दो गोली लगी है। एक गोली उसके घुटने के ऊपर लगी है। जो निकल गया है एवं दूसरी गोली उसके घुटने के नीचे लगी हुई है। जो डीप होने के कारण फंसी हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular