HomeNewsगोली से जख्मी दो बहनों की कहानी का खुला सस्पेंस

गोली से जख्मी दो बहनों की कहानी का खुला सस्पेंस


Suspense फायरिंग मामलाःएक ही गोली से जख्मी हो गई दोनों बहनें

एसपी बोले : कोई दुश्मनी की बात नहीं, हर्ष फायरिंग में लगी गोली

Suspense आरा शहर के रौजा मोहल्ले में बहूभोज के दौरान गोली चलने और दो बहनों के जख्मी होने से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गयी। वहीं शादी के बाद आयोजित बहूभोज की खुशी भी गायब हो गयी। रिसेप्शन में पहुंचे लोग भी इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि बंदूक से निकली एक ही गोली से दोनों बहन जख्मी हो गयीं। भोजपुर एसपी हर किशोर राय द्वारा भी इसकी पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि रिसेप्शन में एक व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की गयी। इस दौरान एक ही गोली दोनों बहनों के हाथ में लग गया। दोनों जख्मी खतरे से बाहर हैं। हथियार के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी की जा रही है।

पढ़े :- रेप व हत्या के बाद आरोपित ने बच्ची के घरवालों को फोन से करता रहा गुमराह

बोले एसपी : कोई दुश्मनी की बात नहीं, हर्ष फायरिंग में लगी गोली
आरा। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि बुधवार की रात में बहूभोज था। उसमें एक व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग कर दी गयी। इस दौरान दोनों किशोरी को गोली लग गयी। पूर्व से दुश्मनी या कोई अन्य बात सामने नहीं आयी है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ कर घटना पूरी जानकारी ली जा रही है। 

पढ़े :- आरा में अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो मौसेरी बहनों को मारी गोली

मामा बोला: रास्ते में मारी गयी गोली, पुलिस बता रही झूठी
आरा। हर्ष फायरिंग और तमंचे पर डिस्को के दौरान बुधवार की रात दो बहनों को गोली लगने की कहानी फिल्मी हो गयी है। इस कहानी में Suspense सस्पेंस के साथ रोमांच और थ्रीलर भी है। सदर अस्पताल में मीडिया कर्मियों के सामने जख्मी बहनों का मामा बोला कि उसे रास्ते में गोली मारी गई है। जबकि पुलिस इस कहानी को झूठी बता रही है। सबसे चौंकाने (Suspense) वाली बात यह है कि जख्मी बहनों में एक यूपी तथा दूसरी बक्सर जिले की निवासी है। हालांकि सदर अस्पताल के पंजीयन रजिस्टर में एक ने अपना पता रौजा मोहल्ला तथा दूसरे में खेताड़ी मोहल्ला लिखवाया है।

Shot two Sisters in Ara
Shot two Sisters in Ara
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular