Homeबिहारआराआरा ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे दो दोस्तो के साथ हुई बड़ी...

आरा ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे दो दोस्तो के साथ हुई बड़ी घटना

Ara Overbridge Selfie आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप न्यू ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना दो दोस्तों को महंगा पड़ गया। सेल्फी के चक्कर में दोनों की जान पर आ गयी। बाइक की चपेट में आने से दोनों जख्मी हो गये। दोनों दोस्तों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में टाउन थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मोहल्ला निवासी बाला आनंद और शंकर कुमार है।

jay kumar

Ara Overbridge Selfie-घायल दोनों दोस्तों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे दो दोस्तो को बाइक सवार ने मारी ठोकर

जख्मी बाला आनंद ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दोनों दोस्त बाइक से सेल्फी बस स्टैंड के समीप बने न्यू ओवरब्रिज पर गये थे।वहां ओवरब्रिज पर किनारे में बाइक लगाकर और उस पर चढ़कर दोनों सेल्फी ले रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इससे दोनों बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गए। हादसे में जख्मी शंकर कुमार का बाया हाथ फ्रैक्चर कर गया है।

आरा शहर के बस स्टैंड के समीप न्यू ओवरब्रिज बना सेल्फी हॉट स्पॉट

पढ़े :- भोजपुर में हर्ष फायरिंगः गोली लगने से युवती जख्मी

बता दें कि हाल ही में इस ओवरब्रिज का एक लेन आवागमन के खोला गया है। इसे लेकर लोग काफी उत्साह में हैं। ओवरब्रिज सेल्फी लेने और घूमने वालों के लिये हॉट स्पॉट बन गया है।

पढ़े :- आरा में अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो मौसेरी बहनों को मारी गोली

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular