HomeNewsछज्जा गिरने से एक ही परिवार के सात लोग घायल

छज्जा गिरने से एक ही परिवार के सात लोग घायल

Haradiya घायलो में तीन महिला व चार मासूम बच्चे शामिल

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया Haradiya गांव में शुक्रवार की शाम घर का छज्जा गिरने से एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गये। घायलो में तीन महिला समेत चार मासूम बच्चे है। सभी को इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

jay kumar

जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

पढ़े :- भोजपुर में हर्ष फायरिंगः गोली लगने से युवती जख्मी

जानकारी के अनुसार जख्मियों में हरदिया Haradiya गांव निवासी बेबी देवी, उसकी दो पुत्री सरेगनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, चितरंजन कुमार का पुत्र विवेक कुमार, प्रसादी कुमार सिंह की पत्नी फुलवंती देवी, बसंती देवी, उसकी पुत्री सिटी कुमारी है। इधर, जख्मी बेबी देवी ने बताया कि आज शाम सभी लोग घर में बैठे थे। उसी बीच वह घर झाड़ू दे रही थी। तभी अचानक घर का छज्जा भरभरा के उन पर गिर पड़ा। जिससे सात लोग जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया।

पढ़े :- आरा में अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो मौसेरी बहनों को मारी गोली

Bijay singh
Home visor fell-7people injured
छज्जा गिरने से एक ही परिवार के सात लोग घायल
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular