HomeNewsअभिषेक ने मैट्रिक की परीक्षा में सूबे में हासिल किया पांचवा स्थान

अभिषेक ने मैट्रिक की परीक्षा में सूबे में हासिल किया पांचवा स्थान

Abhishek आगे चलकर आईएएस बनना चाहता है

खबरे आपकी बिहार/आरा: मैट्रिक की परीक्षा में आरा के कैथोलिक हाई स्कूल के छात्र Abhishek अभिषेक कुमार ने सूबे में पांचवा स्थान प्राप्त कर भोजपुर का नाम रोशन किया है। उसने टाप टेन में पांचवां स्थान प्राप्त किया। उसे मैट्रिक की परीक्षा में कुल 480 अंक प्राप्त हुए हैं।

jay kumar

अभिषेक मूलरूप से भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के नोनउर गांव का निवासी है। फिलवक्त वह अपने माता-पिता के साथ आरा शहर के विष्णु नगर नाला रोड में रहता हैं। उसके पिता श्यामनंदन कुमार आरा सिविल कोर्ट में अधिवक्ता है। मां ममता शर्मा गृहिणी है। अभिषेक एक भाई और दो बहन में सबसे छोटा है। बड़ी बहन अंकिता कुमारी स्नातक फाइनल ईयर की छात्रा है। वही अंशिका कुमारी इंटर की प्रथम वर्ष की छात्रा है।

अभिषेक कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। कहा कि लगातार मेहनत एवं अध्ययन से ही उसे यह सफलता हासिल हुई है। उसका सपना है कि वह आगे चलकर आईएएस बने। अभिषेक के इस सफलता पर उसके मुहल्ले तथा गांव में जश्न का माहौल है। कई लोगों ने उसे बधाइयां दी है।

Abhishekh
Abhishek

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular