HomeNewsअगलगी से पीड़ित परिवारों को दी गई आर्थिक सहायता

अगलगी से पीड़ित परिवारों को दी गई आर्थिक सहायता

Vijay Lal बकरी गांव निवासी समाजसेवी द्वारा दी गई सहायता राशि

खबरे आपकी बिहार/आरा: Vijay Lal भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के बकरी गांव में अगलगी से पीड़ित परिवारों के बीच आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बकरी गांव निवासी समाजसेवी विजय लाल द्वारा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई। ताकि विपत्ति के समय में पीडित परिवारो को कुछ मदद मिल सके। इस मौके पर धनेश सिन्हा, विकाश सिन्हा, शिवम राज, मंटू चौधरी, मुन्ना चौधरी, शिवमुनी प्रसाद, बचन राम, शम्भु चौधरी, मनी जी, सतीश, संतोष चौधरी, बिजेन शर्मा एवं शारदानंद इत्यादि थे।

jay kumar

बता दें कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बकरी गांव में शनिवार को मकान और खलिहान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि आग पहले खलिहान में रखे पुआल के टाल में लग गई थी। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया था। जिससे पास के मकान में भी आग लग गई। फायर बिग्रेड कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया था।

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular