HomeNewsविद्युत करंट से आठवी के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

विद्युत करंट से आठवी के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

Bharhata Tola-पीरो थाना क्षेत्र के भरेहाता टोला गांव में घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भरेहाता टोला Bharhata Tola गांव में रविवार की दोपहर विद्युत करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने पीरो के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

इलाज के दौरान पीरों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़ा दम

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

जानकारी के अनुसार मृतक भरेहाता टोला गांव निवासी मोहन गिरी का 17 वर्षीय पुत्र लव गिरी है। वह गांव के ही विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। इधर मृतक के बड़े भाई धीरज गिरी ने बताया कि वह आज दोपहर घर से बाजार जाने के लिए निकल रहा था। जहां घर के बाहर लोहे का गेट था। तभी अचानक लोहे के गेट पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। जैसे ही उसने दरवाजे को स्पर्श किया। तभी वह करंट की चपेट में आ गया और वह बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए पीरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।मृतक के परिवार में मां आरती देवी, दो भाई धीरज गिरी, कुश गिरी व दो बहन रीना एवं पूजा है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां आरती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular