HomeNewsट्रैक्टर ने साइकिल सवार चचेरे भाइयों को रौंदा एक की गयी जान,...

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार चचेरे भाइयों को रौंदा एक की गयी जान, दूसरा घायल

Shivpur Accident : आयर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव स्थित चिमनी भट्टा के समीप घटी घटना

जख्मी का जगदीशपुर अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी बिहार/आरा: Shivpur Accident भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव-इसाढ़ी मार्ग पर शिवपुर गांव स्थित चिमनी भट्टा के समीप रविवार की सुबह ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। जख्मी का जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के महथिन टोला गांव निवासी विनय सिंह का 19 वर्षीय पुत्र कुमार है। वह दसवीं कक्षा का छात्र था। जबकि जख्मी उसका चचेरा भाई  आकाश कुमार है। इधर, मृतक के पिता विनय सिंह ने बताया कि आज सुबह दोनों अलग-अलग साइकिल से आयर थाना क्षेत्र के आटापुर गांव अपने फुआ के घर गए थे। जब दोनो वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में विशाल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई चचेरा भाई आकाश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के परिवार में मां सरिता देवी, एक भाई शिवम कुमार एवं एक बहन दीपा कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।.हादसे के बाद मृतक की मां सरिता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular