Saturday, April 20, 2024
No menu items!
HomeNewsअगलगी में दो दर्जन लोगो के आशियाने जले, लाखों की संपत्ति खाक

अगलगी में दो दर्जन लोगो के आशियाने जले, लाखों की संपत्ति खाक

Burn Homes – सोहरा गांव में शॉट सर्किट से जल गये 24 घर, तो जोकहरी गांव में भी दो घर राख

कृष्णागढ़ थाना के सोहरा और जोकहरी गांव की घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के बड़हरा प्रखण्ड में लगातार अगलगी Burn Homes की घटनायें थम नही रही है। लाला के टोला गांव के बाद कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा और जोकहरी गावों में रविवार को करीब दो दर्जन लोगो के आशियाने जल गये। इसमें इन घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और जेवर सहित लाखों की संपत्ति राख हो गयी। सूचना मिलने पर सीओ रामबरन राम व थाना इंचार्ज अरविंद कुमार पहुंचे। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इधर, फायर बिग्रेड की टीम के काफी देर से पहुंचने के कारण लोगों में रोष भी देखा गया।

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम लगभग 4 बजे सोहरा गांव की बिंद टोली में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। इसमें फूस से बनी 24 घर (Burn Homes) जल गये। साथ ही बर्तन, बिछावन, अनाज, फर्नीचर, आभूषण और नगदी सहित लाखों का संपत्ति भी स्वाहा हो गयी। बताया जा रहा है शिव प्रसन बिंद के घर के बिजली तार का खम्भा लगा हुआ है। उस पर कई दिनों से शॉर्ट सर्किट हो रहा था। रविवार की शाम शॉर्ट सर्किट होने के बाद जलती बिजली की तार उनके फूस के बने घर पर गिर गया। इससे उनके घर मे आग लग गयी। उसके बाद गांव के चारों तरफ फैल गयी और 24 घरों को आगोश में ले लिया।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
Burn Homes
भोजपुर के सोहरा और जोकहरी गांव में लोगो के घर जले

सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तिरपाल वितरण करने के साथ उनके भोजन की व्यवस्था की गई है। सोमवार को सभी पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन के तहत निर्धारित राशि का चेक दिया जायेगा। दूसरी ओर जोकहरी गांव में आग लगने से भीम पासवान एवं राजकुमार पासवान का घर जल गया। घर मे रखा सभी समान जलने के बाद परिवार के ऊपर आर्थिक समस्या उतपन्न हो गयी है।

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

अगलगी से छीन गया गरीबों का आशियाना, भूखमरी की हालत
आग के कहर से सोहरा बिंद टोली गांव के दो दर्जन गरीब परिवारों का सबकुछ छीन लिया। उनके Burn Homes आशियाने जल गये, तो भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। अगलगी के शिकार सभी परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गये हैं। इन गरीब परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी सही समय पर पहुंच जाती तो शायद इन गरीबों का छत नहीं छीनता। पीड़ित परिवार गंगा नदी में मछली पकड़ और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इधर, भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवारों को उचित मुवावजे की राशि तथा कृष्णगढ़ थाना में एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात रखने की मांग की है ।

पीड़ित परिवार वालो में…

शिवरतन बिंद, छोटू बिंद, हरेराम बिंद, सत्यनारायण बिंद, गणेश बिंद, शिवकुमार बिंद, मंडेला बिंद, घुरा बिंद, धनजी बिंद, कोमल कुमार, मुन्ना कुमार, सुपन कुमार, मुन्ना कुमार, गोपीचंद कुमार, कमली बिंद, दुर्गा बिंद, बबन कुमार, पिंटू कुमार, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,सुरेश कुमार व कृष्ना बिंद शामिल हैं।

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!