HomeNewsसड़क हादसे में घायल किशोर पटना ले जाने के दौरान रास्ते में...

सड़क हादसे में घायल किशोर पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

Repura Road Accident संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा युगल टोला मोड़ के समीप घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा: Repura Road Accident सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा युगल टोला मोड़ के समीप बुधवार की शाम सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृत किशोर रेपूरा गांव निवासी बबन चौधरी का पुत्र नीतीश कुमार है। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में ही सड़क किनारे खेल का मैदान है।जहां बुधवार की शाम वह सड़क पार कर के मैदान में जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने उस रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया!

पढ़े :- रनी नहर से शुरू हुआ बवाल पवना बाजार तक पहुंचा और होने लगी दौड़ा-दौड़ी

घायल किशोर को इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक पटना रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले ही जा रहे थे तभी उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले गये तथा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था। मृत किशोर के परिवार में मां पूजा देवी, दो बहन रिंकी, पिंकी एवं एक भाई राकेश है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में हाहाकार मच गया है। हादसे के बाद मृत किशोर की मां पूजा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- डबल मर्डर सनसनी – बुजुर्ग को जिंदा जलाने वाले आरोपित को भीड़ ने मार डाला, शव भी जलाया

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular