HomeNewsपीरो थाना के दफादार की सड़क हादसे में मौत

पीरो थाना के दफादार की सड़क हादसे में मौत

Dhokrahi tola accident-कंटेनर ने बाइक सवार दफादार को रौंदा, मौत

पीरो थाना क्षेत्र के धोकराही टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर जिले के पीरो-बिहिया मार्ग पर पीरो थाना धोकराही टोला (Dhokrahi tola) स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने कंटेनर ने बाइक सवार एक दफादार को रौंद दिया।हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़ फरार हो गया। इसको लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं पुलिस ने उक्त ट्रक को जप्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के केशमा गांव निवासी स्व.नाजिर सिंह का 56 वर्षीय पुत्र बंशरोपन सिंह है। वह पीरो थाना में दफादार के पद पर कार्यरत थे।

jay kumar
Dhokrahi tola-piro police

पढ़े :- डाक्टरो के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करवाने वाले भेजे जाएंगे जेल-आरके सिंह

बताया जाता है कि रविवार की शाम वह पीरो थाना से अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने गांव गए। इसके बाद वहां से किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से निकले गए। जैसे ही वह धोकराही टोला स्थित प्रावि के समीप पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल पाइप लाइन व्यवस्था चालू

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular