HomeNewsलड़की भगाने का आरोप लगा एक ही परिवार के पांच लोगों की...

लड़की भगाने का आरोप लगा एक ही परिवार के पांच लोगों की पिटाई

Jahanpur जख्मियों का आरासदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर Jahanpur गांव में सोमवार की सुबह लड़की भगाने का आरोप लगाकर एक ही परिवार के दो महिला समेत पांच लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई।इससे सभी जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में कामेश्वर यादव, जोगेश्वर यादव, उसकी पुत्री शोभा कुमारी और पुतली, बलेश्वर यादव एवं पुष्पा देवी शामिल है। इधर, जख्मी पुष्पा देवी ने बताया कि उसके पट्टीदार बलेश्वर यादव का पुत्र अंजीत यादव पर गांव के ही व्यक्ति द्वारा अपनी लड़की भगाने का आरोप लगाकर दरवाजे पर आकर आज सुबह गाली-गलौज किया जा रहा था।

पढ़े :- डाक्टरो के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करवाने वाले भेजे जाएंगे जेल-आरके सिंह

Jahanpur-injured
Jahanpur-injured

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मिलकर उन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे सभी जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मारपीट में जख्मी कामेश्वर यादव को काफी गंभीर चोटें आई हैं।

पढ़े :- पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल पाइप लाइन व्यवस्था चालू

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular