HomeNewsबाइक की ठोकर से मासूम की मौत,दो गिरफ्तार

बाइक की ठोकर से मासूम की मौत,दो गिरफ्तार

Barap – गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव के पास घटी घटना

Barap-बाइक की ठोकर से झारखंड निवासी मजदूर के दो साल के बेटे की मौत

jay kumar

खबरे आपकी बिहार/आरा/गड़हनी: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव के समीप शनिवार की सुबह बाइक ने एक बच्चे को ठोकर मार थी। हादसे में गंभीर रूप से बच्चे ने इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाये जा के दौरान दम तोड़ दिया। मृत बच्चा झारखंड के डालटेनगंज जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी प्रदीप उरांव का दो वर्षीय पुत्र दिलीप उरांव है।

खेल रहे बच्चे को बाइक ने मारी ठोकर

इधर, घटना की सूचना मिलने पर ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक जब्त कर ली। बाइक पर सवार दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। इधर, मृत बच्चे के पिता प्रदीप उरांव ने बताया कि वह पिछले करीब चार साल से अपने परिवार के साथ गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव स्थित एक चिमनी भट्टा पर रहकर मजदूरी का काम करता है। शनिवार की सुबह वह चिमनी पर काम कर रहा था। उसका बेटा गांव के समीप खेल रहा था। तभी बाइक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

Barap-Sad Motherघटना के बाद उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर टाउन थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृत बच्चा दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद बच्चे की मां माया देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- फर्जी जांच रिपोर्ट संलग्न कर अवकाश पर चले गये दो डॉक्टर

पढ़े :- Basic Corona Care – सिलिंडर से मरीजों को आक्सीजन चढ़ाने के संबंध में बताया गया

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular