HomeNewsबडी खबरः मामूली विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, सनसनी

बडी खबरः मामूली विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Ajay Singh shot in Mahuli-पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

बिहार/आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में सोमवार की देर रात मामूली विवाद में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को गोली दाहिने साइड सीने में मारी गई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

Ajay Singh shot in Mahuli – आरा मुफस्सिल थाना के महुली गांव में गोली मारकर अजय सिंह की हत्या

Ajay Singh shot in Mahuli जानकारी के अनुसार मृतक महुली गांव निवासी स्व.आसपुरन सिंह का 47 वर्षीय पुत्र अजय कुमार सिंह है। इधर, मृतक के चचेरे छोटे भाई रविनाथ सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक उसके भतीजे अमित कुमार को लगभग पांच दिनों से हंसी-मजाक के दौरान गालियां दे रहे थे। जिसको लेकर सोमवार की सुबह मामूली विवाद हुआ था। रात में जब मेरे बड़े भाई अजय कुमार सिंह अपने बेटे के साथ घर में छत पर सोए थे।उसी बीच उक्त युवक नशे धुत होकर दरवाजे पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने बडे भाई को बुलाया और उन्हें सीने में गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- बारात में पुलिस की धमक होते ही बालाओं के ठुमकों पर लग गया ब्रेक

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular