Homeकिताबेंसाहित्यकार डॉ नीलोत्पल रमेश उर्फ डॉ.रमेश प्रसाद सिंह को मिला राजभाषा अनुदान...

साहित्यकार डॉ नीलोत्पल रमेश उर्फ डॉ.रमेश प्रसाद सिंह को मिला राजभाषा अनुदान राशि

Dr. Nilotpal Ramesh (डॉ.नीलोत्पल रमेश) को मिला ₹40000 का अनुदान

‘हिंदी पांडुलिपि प्रकाशन पुस्तक ‘कसौटी के दायरे में’ के लिए मिली है

खबरे आपकी ओपी जिंदल स्कूल, पतरातू के हिंदी शिक्षक और प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ नीलोत्पल रमेश उर्फ डॉ.रमेश प्रसाद सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग, बिहार के द्वारा ‘हिंदी पांडुलिपि प्रकाशन अनुदान’ – 2020-21 के लिए चालीस हजार रुपए की अनुदान राशि दी गई है। यह अनुदान राशि उनकी समीक्षा पुस्तक ‘कसौटी के दायरे में’ के लिए मिली है। इनकी अब तक देश की लगभग सभी महत्वपूर्ण साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में लगातार कविताएं, समीक्षाएं और कहानियां प्रकाशित होती रही हैं।

पढ़ें-आरा स्टेशन पर युवती को अकेले छोड़ भाग गया दगाबाज़ प्रेमी

Dr. Nilotpal Ramesh की कविता पुस्तक ‘मेरे गांव का पोखरा’ पिछले वर्ष ही प्रकाशित हुआ था जो काफी चर्चित रहा। इन्होंने कई पुस्तकों का संपादन भी किया है जिनमें प्रमुख हैं – ‘शाल वन की धारा से’ (झारखंड के 51कवियों की कविताएं),’कसौटी पर कविताएं’ (25 कवि और 25 आलोचक) और ‘बारूद की फसलें’ (गीत-गजल संग्रह)। ये फिलहाल डायमंड पॉकेट बुक्स,नई दिल्ली की चार योजनाओं पर काम कर रहे हैं।

Dr. Nilotpal Ramesh
Dr. Nilotpal Ramesh

पढ़ें-प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार को 80000 रुपये घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

Dr. Nilotpal Ramesh की इस उपलब्धि पर ओपी जिंदल स्कूल की प्राचार्या डॉ.श्वेता मलानी सहित विद्यालय अनेक शिक्षकों ने बधाई दी हैं। देश के जाने-माने साहित्यकारों ने भी इन्हें बधाई दी हैं । जिसमें प्रमुख हैं – प्रसिद्ध कथाकार जयनंदन, कवि-कथाकार नीरज नीर, चंद्रिका ठाकुर ‘देशदीप’, प्रसिद्ध कवि शिरोमणि महतो,कवि राजेश दुबे,कवि हरेंद्र कुमार, गीत- गज़लकार सरोज झा ‘झारखंडी’, कवयित्री अनिता रश्मि,सत्या शर्मा ‘कीर्ति’, रामचंद्र असीत,संजय राठौर,राजकुमार गीत,विनय कुमार शर्मा, डॉ.रजनी गुप्ता, डॉ.सुबोध सिंह ‘शिवगीत’, दयानंद मगहिया, विनोद राज ‘बिद्रोही’, अमरेंद्र सुमन, पंकज साह आदि।

पढ़ें-सोना लूट दिल्ली भागने की फिराक में था टाइगर-नया गिरोह बना डाला डाका

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular