Sunday, April 28, 2024
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरनवमनोनित प्रखंड अध्यक्षों के साथ जिलाध्यक्ष ने किया बैठक

नवमनोनित प्रखंड अध्यक्षों के साथ जिलाध्यक्ष ने किया बैठक

JDU Block President-मनोनयन पत्र व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

प्रखंड अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ है-संजय सिंह

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

आरा। जदयू जिला कार्यालय,आरा में भोजपुर जिला जदयू के प्रखंड अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को फूल माला माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित कर उन्हें मनोयन पत्र जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष (JDU Block President) संगठन के रीढ़ है। जबतक आपलोग मजबूत नहीं रहेंगे तबतक आपका जिलाध्यक्ष भी मजबूत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आपकी जिम्मेवारी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर एक नई ऊंचाई प्रदान करने की है। जिसमें हमारी भूमिका एक अभिभावक की तरह है। आपकी सफलता एवं विफलता दोनों में मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा।

पढ़ें-राजद के रजत जयंती पर बोले लालू प्रसाद यादव- हम मिट जाएंगे, झुकेंगे नही

उन्होंने कहा की जिले में पहली बार संगठन को धारदार बनाने के लिए प्रदेश द्वारा कोर कमेटी की संरचना की गई है। जिसमें संगठन प्रभारी,अभियान प्रभारी, कार्यालय प्रभारी, प्रवक्ता लोकसभा प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष की भूमिका तय की गई है। साथ ही सभी का भिन्न-भिन्न कार्यक्षेत्र भी तय किया गया है।

JDU Block President
JDU Block President

बैठक में वरिष्ठ जदयू नेता राजीव रंजन श्रीवास्तव, संगठन प्रभारी अशोक कुमार चौबे उर्फ पप्पु चौबे, कार्यालय प्रभारी सह प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता,नीरज श्रीवास्तव एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपनी अपनी बातों को रखा। सभा में उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रखंड अध्यक्ष उमेशचंद्र पाण्डे उर्फ मुन्ना पाण्डेय,मुकुल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, दुर्गा कुमार पटेल, श्रीराम महतो, अशोक पांडेय, अमरीश सिंह, मनजी चौधरी, जयशंकर कुशवाहा, अक्षय लाल चौधरी, विपिन विश्वास, सुधीर कुमार सिंह, एवं अन्य उपस्थित प्रमुख जदयू नेताओं में बमबम तिवारी, अभय विश्वास भट्ट,अंशु सिग्रिवाल आदि उपस्थित थे।

पढ़ें-घर में मिला युवक का शव-दुर्गन्ध आने पर परिवार वालों को हुई जानकारी

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!