Homeस्वास्थ्यडा. केएन सिन्हा के एसीएमओ बनने पर सम्मान समारोह आयोजित

डा. केएन सिन्हा के एसीएमओ बनने पर सम्मान समारोह आयोजित

ACMO KN Sinha बोले डाॅ. सिन्हाः स्वास्थ्य कर्मियों के शुभकामना से मुझे यह प्रमोशन मिला

आरा सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सोमवार को  चिकित्सक डॉ. केएन सिन्हा के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी में प्रमोशन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया। उपस्थित लोगों ने डॉ. केएन सिन्हा के द्वारा सदर अस्पताल में किए गए कार्यों की सराहना की।

विशेषकर कोरोना काल में उनके द्वारा इमरजेंसी नोडल अफसर के रूप में कार्य करने की तारीफ की गई। इसी क्रम में उन्होंने आईसीयू को संचालित कर कई मरीजों की जान बचाई थी। डॉ. केएन सिन्हा ने फंगल वार्ड का भी स्थापना किया। सभी लोगों के साथ आत्मीय संबंध रखने वाले हरदिल अजीज डॉ. केएन सिन्हा की लोगों ने तारीफ की।

पढ़ें- चर्चित एक ऐसी अनोखी प्रेम-कथा जिसे लोग सालों तक नही भूल पाएंगे

सम्मान से गदगद डॉ. सिन्हा ने कहा कि अस्पताल के तमाम चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के शुभकामना से मुझे यह प्रमोशन मिला है। मैं इस पद पर भी सेवा देकर कीर्तिमान स्थापित करूंगा। मैं आप सभी लोगों के बीच अभी भी हूं और आगे भी रहूंगा तथा लोगों के हर तरह की मदद के लिए मैं सदैव तैयार रहूंगा।

पढ़ें- भारतीय पुलिस सेवा के दो पदाधिकारी बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना स्थानांतरित

ACMO KN Sinha

मंच संचालन करते हुए डॉ. प्रतीक ने किया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने डॉ. केएन सिन्हा के द्वारा किए गए पुलिस मानवता की सेवा के लिए और उनके व्यवहार विचार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस पद पर रहकर भी डॉ. सिन्हा एक इतिहास रचेगें। धन्यवाद ज्ञापन लिपिक सत्य प्रकाश ने किया। समारोह में चिकित्सकों के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी में उमा यादव, पंकज कुमार, रविंद्र, बर्मन जी, टी. लाल, नागेंद्र चौधरी के साथ तमाम स्वास्थ्य कर्मी, गार्ड उपस्थित थे।

ACMO KN Sinha चित्रांश समिति द्वारा डाॅ. केएन सिन्हा तथा डाॅ. आरआर प्रसाद को किया गया सम्मानित

DR.KN Sinha

आरा। शहर के राजेंद्रनगर मुहल्ले में चित्रांश समिति के तत्वावधान में प्रो. ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में डॉ. केएन सिन्हा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोरोना काल मे विशिष्ट सेवा देन तथा एसीएमओ बनने पर डॉ. केएन सिन्हा को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और माला देकर प्रो.बजेश कुमार ने सम्मानित किया।

वही चिकित्सक डाॅ. आरआर कुमार को प्रो. सच्चिदानंद सहाय द्वारा सम्मान पत्र, अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों में डाॅ. बालाजी श्रीवास्तव, दिनेश मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद, सत्येंद्र स्नेही, यमुना प्रसाद, संतोष सहाय, राकेश कुमार, अधिवक्ता विमलेश कुमार उर्फ बुलगानीन आदि ने इन्हें माला पहनाकर सम्मान दिया। डॉ. केएन सिन्हा के सम्मान में एक खूबसूरत कविता का पाठ डाॅ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया।

 पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे

अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए डाॅ. केएन सिन्हा ने अपने जीवन वृत को विस्तार से रखते हुए कहा की पूरा शाहबाद मेरा मातृभूमि और कर्म भूमि है। इसलिए यहां के लोगों को मैं अपनी सेवा देकर कर्ज चुकाना चाहता हूं। इस भीषण महामारी में भी मैं अपने दायित्वों का निर्वहन क्लीनिक, सदर अस्पताल, विभिन्न संगठनों के माध्यम से लगातार करते आ रहा हूं। अस्पताल में काफी परेशानियों के बाबजूद भी उत्साह से काम करता रहा। जिसका नतीजा हुआ कि लगभग 122 आईसीयू के मरीजों को ठीक किया गया, उनकी जान बचायी। संचालन निर्मल कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश मुन्ना ने किया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular