Special corona vaccination- अभियान में 40 हजार लोगों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य
विभाग द्वारा जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया गया टीका
खबरे आपकी आरा। कृष्ण कुमार भोजपुर जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र के नगर निकायों/ ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 40 हजार लोगों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। कोरोना के दूसरी लहर में यह पाया गया था कि शहरी क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण अधिक था एवं इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्र के लोगों की मृत्यु भी अधिक हुई थी। इसलिए 31 जुलाई तक सभी शहरी क्षेत्र के नगर निकायों को कोरोना टीकाकरण से शत-प्रतिशत आच्छादित करने हेतु लगातार कदम उठाये जा रहे हैं।
![Special corona vaccination campaign will be run in Bhojpur on July 25 Special corona vaccination](https://khabreapki.com/wp-content/uploads/2021/01/Corona-vaccination.jpg)
पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे
Special corona vaccination कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिले के सभी शहरी नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की टीम द्वारा लगातार टीकाकरण का कार्य कर रहे हैं । जिले में प्रतिदिन लगभग 150 से ऊपर आरटीपीसीआर एवं लगभग 300 से अधिक एंटीजन जंच किये जा रहे हैं। सभी जिलावासियों से अपील है कि विशेष टीकाकरण अभियान में अपने निकटतम टीका केन्द्र पर जाकर कोरोना टीका लगवायें। कोरोना के संभावित तीसरी लहर को यदि रोकना है तो अधिक से अधिक संख्या में लोग टीकाकरण करायें एवं यदि किसी को कोरोना का लक्षण है, तो छिपाये नहीं बल्कि तुरंत जांच करायें, लक्षण को छिपाने से दूसरे सदस्यों में भी कोरोना फैलता है एवं कोरोना का चेन बनते जाता है।
पढ़ें- कांग्रेस नेता की गैस एजेंसी से दिनदहाडे़ डेढ़ लाख की लूट-चार से पांच राउंड फायरिंग
भोजपुर जिले में अब तक 487245( चार लाख सतासी हजार दो सौ पैंतालीस) लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
क्रम सं. | प्रखंड का नाम | टीकाकरण संख्या |
01 | अगिआंव | 22490 |
02 | आरा सदर | 168800 |
03 | बडहरा | 33909 |
04 | बिहिया | 25000 |
05 | चरपोखरी | 16216 |
06 | गडहनी | 17651 |
07 | जगदीशपुर | 27844 |
08 | कोईलवर | 28043 |
09 | पीरो | 27158 |
10 | सहार | 15903 |
11 | संदेश | 21751 |
12 | शाहपुर | 35007 |
13 | तरारी | 18893 |
14 | उदवन्तनगर | 28550 |
पढ़ें- कांग्रेस नेता की गैस एजेंसी से दिनदहाडे़ डेढ़ लाख की लूट-चार से पांच राउंड फायरिंग