HomeNewsबिहारत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के दौरान बायोमैट्रिक सिस्टम फेल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के दौरान बायोमैट्रिक सिस्टम फेल

Biometric System Failed-वोटर पहचान-पत्र, आधार कार्ड के आधार पर कराया जा रहा वोटिंग

Bijay singh

खबरे आपकी आरा/पीरो: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिले में हो रहे प्रथम चरण के चुनाव में ही बायोमैट्रिक सिस्टम लगभग पूरी तरह से फेल हो गया है। हालांकि मतदान के लिए पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। जो उनकी बूथों पर लंबी-लंबी कतारों से परिलक्षित भी हो रहा है। इधर, मतदान कराने को लेकर अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक मुस्तैद दिख रहे हैं। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था भी की गई है।

Biometric System Failed-निर्वाची पदाधिकारी बोले-स्लो काम कर रहा बायोमैट्रिक सिस्टम

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी पीरो मानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बायोमैट्रिक सिस्टम बहुत स्लो काम कर रहा है। जिसके कारण मतदान की गति काफी धीमी हो गई है। इसको लेकर बूथों पर कतार बद्ध वोटरों में आक्रोश ही पैदा हो रहा था। जिसके बाद वोटर पहचान-पत्र, आधार कार्ड के आधार पर वोटिंग कराया जा रहा है।

Biometric System Failed

डीएम व एसपी ने कई बूथों पर पहुंच कर मतदान का लिया जायजा

डीएम व एसपी ने कई बूथों पर पहुंच कर मतदान का जायजा लिया। अब तक किसी तरह की अप्रिय घटना एवं मतदान में रुकावट को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं है। ईवीएम में कही-कहीं कुछ खराबी की सूचना के बाद तुरंत उसे विशेषज्ञों द्वारा ठीक किया गया। सुबह के 7 बजे से ही बूथों पर वोटर आने शुरू हो गए।

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

ranjna

Most Popular