Wednesday, October 9, 2024
No menu items!
HomeNewsभोजपुर: डूबने से दो किशोर समेत पांच की मौत

भोजपुर: डूबने से दो किशोर समेत पांच की मौत

Five Died in Bhojpur-भोजपुर जिले के टाउन, पीरो, करनामेपुर और गीधा ओपी क्षेत्र के गांवों में घटी घटनाएं

किशोर सहित दो लोगों की मंगलवार सुबह नदी में गिरने से गयी जान

Ankit
Guput

खबरे आपकी Five Died in Bhojpur भोजपुर में नदी और भागड़ में डूबने से नालंदा के किशोर सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। घटनाएं पीरो, कोईलवर, गीधा और करनामेपुर थाना क्षेत्र में हुई। नालांदा के रहने वाले किशोर की मंगलवार की सुबह शौच करने में नदी में गिरने से जान चली गयी। जबकि तीन लोग पिछले 24 घंटे से लापता थे। मरने वालों में एक कुछ रोज पहले ही गांव लौटे थे। वह करीब 15 साल पहले गांव छोड़ चले गये थे। पुलिस द्वारा सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। 

Bijay singh

खेत में खाद छिंटने गये युवक की नदी में डूबने से मौत

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में मंगलवार की सुबह पानी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। खेत में खाद छिंटने जाने के दौरान मृतक अधेड़ टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी मुन्ना चौहान थे। परिजन ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब 4 बजे खेत में खाद छिंटने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मंगलवार की सुबह खोजबीन करने खेत की ओर गए, तो नदी किनारे उनका चप्पल पड़ा मिला। उसके बाद नदी में खोजबीन की गयी। काफी प्रयास के बाद उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। उसके बाद टाउन थाना पुलिस को सूचना दी गयी। बताया जाता है कि अधेड़ के परिवार में पत्नी चंद्रावती देवी, पुत्र मंटू कुमार, दीपक कुमार,  पुत्री पूनम देवी और पूजा देवी है।घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी चंद्रावती देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

लापता किशोर का दूसरे दिन नहर से मिला शव, डूबने से गयी जान

पीरो थाना क्षेत्र के स्थानीय पीरो गांव स्थित नहर से मंगलवार की सुबह किशोर का शव बरामद हुआ है। वह सोमवार की सुबह से ही घर से लापता था। मृत किशोर पीरो वार्ड नंबर-11 निवासी स्व. राजू साह का 12 वर्षीय पुत्र पिंटू साह था। किशोर के दादा के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 8 बजे वह घर से निकला था। शाम तक वह घर नहीं लौटा, तो खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसी बीच मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पीरो गांव स्थित नहर में मछली मार रहे मछुआरों के जाल में उसका शव फंस गया। मछुआरों द्वारा शव को पानी से बाहर निकालने के बाद इसकी सूचना दी गयी। बताया जाता है कि किशोर अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है। किशोर के माता-पिता करीब 10 साल पूर्व छोड़कर कहीं चले गये थे। उसके बाद वह दादा-दादी के साथ ही गांव पर रहता था। उसकी मौत के बाद बुजुर्ग दादा और दादी बेहाल थे। बेटे और बहू के छोड़कर चले जाने के बाद इकलौते पोते की मौत से दोनों पूरी तरह टूट गये हैं। उनके बुढ़ापे का सहारा भी छीन गया। उसकी इकलौती बहन पूजा का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

Five Died in Bhojpur

पैर फिसलने से नदी में गिरने से किशोर की गयी जान

कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा गांव स्थित नदी में डूबने से मंगलवार को एक किशोर की मौत हो गई। शौच के दौरान पैर फिसलने से वह सोरहा नदी में डूब गया। मृत किशोर नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के नदवर गांव निवासी रामेश्वर चौहान का 16 वर्षीय पुत्र साहेब कुमार चौहान था। वह अपने परिवार के साथ गीधा गांव स्थित चिमनी पर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि सुबह में वह शौच करने सोराहा नदी के पास गया था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर कर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसके शव को पानी से निकाला गया। उसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि किशोर अपने दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में मां सुनीता देवी, बहन अंशु देवी, अनु देवी, रूपा कुमारी और एक भाई चंदन चौहान है।घटना के बाद किशोर के घर में कोहराम मच गया है। मां सुनीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

घर से निकले युवक की भागड़ में डूबने से चली गयी जान

करनामेपुर ओपी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव निवासी एक युवक की भागड़ में डूबने से मौत हो गयी। युवक रविवार की दोपहर को घर से निकला था। उसका शव मंगलवार की  सुबह गांव में ही स्थित भागड़ से बरामद किया गया है। मृत युवक ईश्वरपुरा गांव निवासी काशीनाथ गोंड़ का 22 वर्षीय पुत्र लाल साहेब गोंड़ था। घटना की सूचना मिलने पर करनामेपुर ओपी इंचार्ज मनोज कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार युवक रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से निकला था। शाम तक  घर नहीं लौटा, तो खोजबीन शुरू की गयी। कई रिश्तेदारों के घर फोन कर भी उसकी जानकारी ली गयी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार की सुबह गांव स्थित भागड़ में उसका शव देखा गया। बताया जाता है कि युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में मां लीलावती देवी, तीन भाई हरेराम गोंड़, शिव शंकर गोंड़, गौरीशंकर गोंड़, बहन पूजा देवी, बेबी देवी और गुड़िया कुमारी है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम और रोना-धोना मच गया है।

बहन के घर जा रहे अधेड की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत

कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी डालडा फैक्ट्री के समीप सड़क किनारे स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक अधेड़ चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी स्व.सीताराम सिंह के 50 वर्षीय पुत्र हरेंद्र सिंह है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह आज सुबह कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी बीच सकड्डी डालडा फैक्ट्री के समीप सड़क किनारे स्थित पानी भरे गड्ढे में असंतुलित होकर गिर कर डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह 15 वर्ष पूर्व गांव छोड़कर चल गए थे और कोई अता-पता नहीं था। वे कुछ दिन पूर्व ही वह वापस गांव लौटे थे। तभी यह हादसा हो गया।मृतक ने शादी नहीं की थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Ranglal
कामेश्वर कुमार राज
शम्भू कुमार भगत

Most Popular

Don`t copy text!