Homeबिहारआरा भोजपुरशहर में बुधवार को निकलेगी भरत मिलाप झांकी, तैयारी पुरी

शहर में बुधवार को निकलेगी भरत मिलाप झांकी, तैयारी पुरी

Bharat Milap jhanki-नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन की अध्यक्षता में हुई बैठक

Bijay singh

खबरे आपकी आरा। नगर रामलीला समिति की बैठक अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।बैठक में बुधवार को भरत मिलाप झांकी पर विशेष चर्चा हुई। इस मौके पर ललन जी ने कहा की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला समिति द्वारा बुधवार की रात्रि 8 बजे शहर के रामलीला मैदान रमना से भव्य झांकी सह शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के जैन स्कूल, टाऊन थाना, चित्रटोली रोड़, धर्मन चौक, महादेवा, बड़ी मठिया, सदर अस्पताल, शिवगंज, जेल रोड़, गोपाली चौक, शीशमहल चौक, आरण्य देवी, चौक आर्य पथ होतें हुए रामगढ़िया पहूंचेगी। इसके बाद भरत मिलाप सह झांकी आरती पूजन के साथ संपन्न होगा।

पढ़ें:- प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल: राज खुलते ही प्रेमी फरार

Bharat Milap jhanki-भरत मिलाप झांकी में विराजमान श्रीराम परिवार की आरती व स्वागत हेतु जगह-जगह की गई व्यवस्था

Bharat Milap jhanki
आरा में भरत मिलाप झांकी की तैयारी पुरी

भरत मिलाप झांकी में विराजमान श्रीराम परिवार की आरती व स्वागत हेतु जगह-जगह व्यवस्था की गई हैं। सचिव शंभु नाथ प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी नियमों के आलोक में भरत मिलाप में शामिल झांकी व लाग निकालने वाले से विशेष आग्रह है कि कोरोना गाइड लाइन व साउंड के निर्धारित पैमाने को मानते हुए अनुशासन के साथ शामिल होकर अपनी परंपरा व संस्कृति को संपन्न करने में सहयोग करें।

पढ़ें:- नियम का उल्लंघन: दो अध्यक्ष सहित 20 सदस्य पर नामजद प्राथमिकी, 10 अज्ञात भी आरोपित

धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि निगम प्रशासन से आग्रह है कि मुख्य मार्गो की सफाई , लाइट व पानी की समुचित व्यवस्था करने की कृपा करें, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठीनाई नही हो, क्योंकि इस Bharat Milap jhanki को देखने शहर के अलावे ग्रामीणों क्षेत्रों के लोग भी उपस्थित होते हैं। बैठक में कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभुनाथ केशरी, सन्नी शाहबादी, सह सचिव विष्णु शंकर, मीडिया प्रभारी पर्यावरणप्रेमी आनंद कुमार, राजेश कुमार, अविनाश प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।

पढ़ें:- जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ranjna
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular