HomeNewsबिहारभोजपुर: आर्मी मैन का शव आते ही मचा कोहराम

भोजपुर: आर्मी मैन का शव आते ही मचा कोहराम

Army man Raj Singh-राजस्थान में ट्रेन हादसे में मौत

मंगलवार की शाम को पैतृक गांव मथवलिया लाया गया फौजी का शव

खबरे आपकी आरा। राजस्थान में ट्रेन से गिरने से मृत फौजी का शव मंगलवार की शाम आरा लाया गया। उसके बाद शव उनके पैतृक गांव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया ले जाया गया। मृत फौजी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव निवासी देव नारायण सिंह के पुत्र राज सिंह उर्फ अमित थे। वह राजस्थान में पोस्टेड थे। वहीं फौजी का शव आते ही शव आते ही पूरा माहौल राज सिंह अमर रहे और जबतक सूरज चांद रहेगा, तबतक राज तेरा नाम रहेगा जैसे नारों से गूंज उठा। उसके बाद जुलूस की शक्ल में शव घर तक ले जाया गया। इधर, शव आते घर में कोहराम मच गया। आरा से लेकर जवान के गांव तक मातम पसर गया।

Army man Raj Singh-राजगढ़ के पास ट्रेन से गिरने से हो गयी थी फौजी की मौत

Army man Raj Singh
Army man Raj Singh

बताया जा रहा है कि फौजी राज सिंह जैसलमेर राजस्थान में पोसटेड थे। सोमवार को टेम्परोरी ड्यूटी में ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। तभी राजस्थान के राजगढ़ के समीप ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गयी। सोमवार की शाम मौत की सूचना मिलने के बाद से ही उनके घर में रोना-धोना मच गया था। मंगलवार की शाम उनका शव आरा और उसके बाद गांव ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि आर्मी मैन राज सिंह अक्टूबर में गांव आया था। गोवर्धन पूजा के बाद लौट गया। राज की 2016 में फौजी नौकरी लगी थी। उनकी शादी 2017 में बिहिया के बासदेवपुर गांव की प्रियंका के साथ हुई थी। उनको एक पुत्र और एक बेटी है। फौजी दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई अंजनी सिंह सीआरपीएफ में हैं। जवान की मौत के बाद पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं महज चार साल में हमेशा के पति को खोने के गम में प्रियंका अचेत पड़ी थी।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular