HomeमनोरंजनMrs Queen Ruchika को सम्मानित किया गया

Mrs Queen Ruchika को सम्मानित किया गया

Mrs Queen Ruchika बोली आप छोटे शहर से हैं या बड़े शहर से यह मायने नहीं रखता

मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन-2021 के फर्स्ट रनर अप रुचिका को सम्मानित किया गया

खबरे आपकी आरा शहर के प्रसिद्ध व्यापारिक प्रतिष्ठान लल्लू भाई साडी वाला के बड़े भाई विमल जी की पुत्री रुचिका मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन-2021 के लिए फर्स्ट रनर अप चुनी गयी है। रुचिका मूल रूप से आरा शहर के गुरुनानक मार्केट की रहने वाली है। वर्तमान में वह चेन्नई में रहती है। रुचिका के चयन से आरा ही नही बल्कि पुरा बिहार गौरवान्वित हुआ है। उसने इस उपलब्धि से पूरे देश का नाम रोशन किया है।

Mrs Queen Ruchika-इंसान अपने भीतर छिपे टैलेंट को बाहर निकाले

Mrs Queen Ruchika
Mrs Queen Ruchika

मिसेज इंटरनेशनल क्वीन-2021 की फर्स्ट रनर अप रुचिका ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि यह सिर्फ दिमाग में होता है कि आप छोटे शहर से है। ऐसा कुछ होता नहीं है। हर इंसान में वही टैलेंट होता है। जरूरी यह है की आप किस तरह से अपने टैलेंट को निकाल कर बाहर लाते है। वह महत्वपूर्ण है। आप किस शहर से हैं। बड़े शहर से हैं या छोटे शहर से। वह मायने नहीं रखता। हर इंसान में वो ताकत होती है। बस अपने छिपे हुए टैलेंट को बाहर लाने का!

उन्होंने बताया कि मुझे अपने ससुराल से बहुत ज्यादा सपोर्ट मिला है। मेरे पति मुझे बहुत ज्यादा सपोर्ट करते हैं। आज मैं जो भी हुई हूॅं। उन्हीं के सपोर्ट से हूॅं। वह हर चीज में आगे बढ़ाते हैं और मुझे एक दोस्त की तरह समझते है। उन्होंने बताया कि मेरी उम्र 40 वर्ष है। मेरे दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे कॉलेज में पढ़ते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आरा के लोगों को यही मैसेज देना चाहती हैं हूं कि देखिए कि आरा कितना बड़ा उदाहरण पेश कर रहा है। यहां के सभी लोगो में यह ताकत है यह सब करने की। महिलाओं से मैं यही कहना चाहूंगी कि आप अपने ड्रीम पर विश्वास करिये। अपनी अंधेरी दुनिया से बाहर निकलिए।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular