Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजएसटीएफ को मिली बड़ी सफलता: ट्रेन से पकड़ा गया कुख्यात डकैत

एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता: ट्रेन से पकड़ा गया कुख्यात डकैत

Dacoit Vijay Mahato arrested:आरा में ट्रेन से पकड़ा गया बेगूसराय का कुख्यात डकैत

कुख्यात की निशानदेही पर दो अन्य लुटेरे भी एसटीएफ के हत्थे चढ़े

एक पिस्टल, एक मास्केट और .315 बोर की सात गोलियां बरामद

खबरे आपकी आरा। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बेगूसराय जिले के कुख्यात डकैत विजय महतो को भोजपुर से धर दबोचा है। उसे आरा के समीप चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया गया है। विजय महतो बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया बिंदटोली का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर एसटीएफ द्वारा एक अन्य अपराधियों को बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया है। वह भी बेगूसराय के सेमरिया बिंद टोली निवासी संजीव कुमार उर्फ गुड्‌डू महतो है। उसके पास से एक पिस्टल, एक मस्कट और .315 बोर की सात गोलियां बरामद की गयी है।

Dacoit Vijay Mahato arrested

Dacoit Vijay Mahato arrested:डकैती, लूट और आपराधिक षड़यंत्र के नौ मामले दर्ज

एसटीएफ पटना की ओर से रविवार को एक प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी है। उसमें बताया गया है कि विजय महतो के खिलाफ बेगूसराय में डकैती, लूट और आपराधिक षड़यंत्र के नौ मामले दर्ज हैं। उनमें बरौनी चकिया थाने में आठ, जबकि मोकामा के हाथीदह रेल थाने में एक केस है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। एसटीएफ की विशेष टीम उसके पीछे लगी थी। उसी क्रम में शनिवार को उसके आरा रेल थाना इलाके में होने की सूचना मिली। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसकी निशानदेही पर उसके साथी संजीव कुमार उर्फ गुड्‌डू को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular