Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजप्रेमिका ने की बेवफाई तो,प्रेमी ने काट ली कलाई

प्रेमिका ने की बेवफाई तो,प्रेमी ने काट ली कलाई

प्रेमिका ने की बेवफाई तो,प्रेमी ने काट ली कलाई
जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
शहर के चंदवा मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर घटी घटना
आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर प्रेमिका के वेवफाई करने पर प्रेमी ने अपने हाथ की कलाई काट ली। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत देवढी गांव का निवासी है। उसने बताया कि गांव की ही एक लड़की से उसका दो सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन कुछ दिन पूर्व उसकी प्रेमिका ने अचानक बेवफाई कर दी। कहा कि मैं किसी और से प्यार करती हूं। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका के गाल पर दो थप्पड़ रसीद कर दिया। सोमवार को दोपहर उसने अपनी प्रेमिका को काॅल कर चंदवा मोड पर बुलाया, जहां पर एक बार फिर उन दोनों के बीच बहस हुई। जिसके बाद अमृत सिंह ने अपनी प्रेमिका के सामने ही ब्लेड से हाथ की कलाई काट ली।

Bijay singh
jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular