Homeबिहारआरा भोजपुरभीषण सड़क हादसे में आरा निवासी मां-बेटे की मौत

भीषण सड़क हादसे में आरा निवासी मां-बेटे की मौत

भीषण सड़क हादसे में आरा निवासी मां-बेटे की मौत, पांच जख्मी, मचा हाहाकार
झारखंड के देवघर से पूजा कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे आरा
आरा। आरा शहर निवासी मां-बेटे की शेखपुरा के समीप सडक हादसे में मौत हो गई। वही पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। जहां से एक को एनएमसीएच रेफर कर दिया गया। हादसा सोमवार की दोपहर शेखपुरा-सिकंदरा सड़क मार्ग पर लहना गांव के समीप हुई। स्कार्पियो पर सवार सभी लोग झारखंड के देवघर में बाबा बैजनाथ की पूजा कर वापस आया लौट रहे थे। घटना के बाद मृतकों के घर में हाहाकार मच गया। जानकारी के मुताबिक मृतकों में आरा टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज गांगीपुल निवासी मदन सिंह की 45 वर्षीया पत्नी पूनम देवी एवं उनका 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार शामिल है। मृतक मूल रूप से बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव के निवासी बताए जाते हैं। जबकि घायलों में मदन सिंह (48), उनकी पुत्री सिमरन कुमारी (24), छोटी कुमारी (20), छोटा पुत्र शिवम कुमार (14) एवं ड्राइवर कमलेश कुमार (45) है। बताया जाता है कि परिवार के सभी सदस्य स्कॉर्पियो पर सवार होकर झारखंड राज्य के देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना करने गये थे। पूजा के उपरांत सोमवार को वापस अपने घर आरा लौट रहे थे । इसी दरम्यान उनकी स्कार्पियो सामने से आ रही अज्ञात वाहन के चकमा देने के बाद सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में पूनम देवी व उनके पुत्र मोहित कुमार का घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस लोगो की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय पुलिस ने दोनो शवो का पोस्टमार्टम शेखपुरा सदर अस्पताल में कराया गया।

लकड़ी के कारोबार से जुड़े हैं मदन सिंह


आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी स्व. उपाध्याय सिंह के पुत्र मदन सिंह आरा टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज मुहल्ले में अपना मकान बनाकर रहते है। वे लकड़ी के कारोबार से जुडे हैं। सड़क हादसे में बड़े पुत्र मोहित कुमार व पत्नी पूनम देवी के मौत के बाद मदन सिंह के ऊपर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग उनके आरा स्थित आवास पर पहुंच गए। जबकि परिवार के अन्य सदस्य शवों एवं घायलों को लाने के लिए शेखपुरा के लिए निकल गए।

मई माह में भी इसी घर में मां-बेटे की हुई थी मौत


आरा। बड़हरा प्रखंड के एकौना गांव निवासी स्व. उपाध्याय सिंह के पांच पुत्रो में बड़े ललित सिंह के 26 वर्षीय पुत्र भाजपा नेता विवेक सिंह का हृदय गति रुकने से विगत 7 मई को मृत्यु हो गई थी। बड़े बेटे की मौत से ललित सिंह की पत्नी आशा देवी ने खाट पकड लिया। बेटे की मौत के दो दिन बाद नौ मई को आशा देवी ने अपने प्राण त्याग दिए। दो दिनों के अंतराल के बाद घर के दो सदस्यो के मृत्यु के दुख से परिवार पूरी तरह उबर भी नही पाया था कि मदन सिंह की पत्नी पूनम देवी एवं पुत्र मोहित की सड़क हादसे मौत होने से परिवार पर पुन: दु:खो का पहाड टूट गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular