Wednesday, May 1, 2024
No menu items!
Homeकरियरशिक्षाप्रत्येक नागरिक अपने-अपने तरीके से करते हैं देश सेवा-नीतीश बिष्ट

प्रत्येक नागरिक अपने-अपने तरीके से करते हैं देश सेवा-नीतीश बिष्ट

प्रत्येक नागरिक अपने-अपने तरीके से करते हैं देश सेवा-नीतीश बिष्ट
गया ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर नीतीश बिष्ट का हुआ स्वागत

शहर के मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में गुरुवार को गया ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर नीतीश बिष्ट का स्वागत हुआ। स्वागत समारोह का उद्घाटन गया ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर नीतीश बिष्ट, 5 बिहार बटालियन एनसीसी भोजपुर के कमांडिंग अफसर कर्नल मनीष कुमार, संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रुप से की। इस मौके पर गया ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर नीतीश बिष्ट ने कहा कि सिर्फ एक फौजी ही नहीं देश की सेवा नहीं करता है, बल्कि प्रत्येक देशवासी अपने-अपने तरीके से देश सेवा करते हैं। जो भी व्यक्ति नियम-कानून का पालन करता है। वह एक तरह से देश की सेवा करता है। व्यावसायी सही तरीके से टैक्स जमा कर रहे हैं। वह भी देश सेवा है। उन्होंने कहा कि एनसीसी का मुख्य मकसद बच्चों को आदर्श नागरिक बनाना है। ताकि देश सशक्त हो सके। उन्होंने कहा कि संभावना विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही कम समय में प्रेरणादायक परफॉर्मेंस दिया है। बच्चों द्वारा ‘अग्निवीर’ पर प्रस्तुत किया गया नाटक बहुत ही बेहतरीन रहा। इसमें फौजी, उसकी जिंदगी तथा देश के प्रति लगाव को दर्शाया गया था। बिग्रेडियर नीतीश बिष्ट ने संभावना आवासीय उच्च विद्यालय को ‘बी’ सर्टिफिकेट देने हेतु सहमति प्रदान करने का आश्वासन दिया। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि बच्चे अपनी ऊर्जा को राष्ट्र के निर्माण में समर्पित करें। ताकि भारत पुन: सोने की चिड़िया बन सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय पिछले 27 साल से पठन-पाठन के अलावे बच्चों में नैतिकता, राष्ट्रप्रेम एवं अनुशासन देने के लिए प्रेरित करता है। अध्यक्षता करते हुए निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि प्रचार्या की प्रेरणा से यहां एनसीसी ट्रूप्स की स्थापना हुई। यहां के कैडेटस परेड ही नहीं बल्कि कल्चरल गतिविधियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। यह विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे गया ग्रुप के लिए सम्मान की बात है। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह द्वारा बिग्रेडियर नीतीश बिष्ट एवं कमांडिंग अफसर कर्नल मनीष कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व विद्यालय के बच्चों द्वारा गीत-संगीत की प्रस्तुति दी गई। स्वागत गीत “अंजूरी में फूल है” को जया कुमारी, सृष्टि कुमारी, सृष्टि तिवारी, अंजलि कुमारी, मनीषा उपाध्याय, प्रांजलि प्रज्ञा एवं सर्जना ने प्रस्तुत किया। वही नाटक “मैं हूं अग्निवीर” की प्रस्तुति भास्कर, अनुराग, निखिल राज, शशांक राज, कुमार आदित्यम, सविता कुमारी, कशिश, दिपाली कुमारी, कुमारी वैष्णवी एवं रागिनी राज ने दी। कार्यक्रम के दौरान भाव नृत्य “वतन वालो वतन ना बेच देना”.. को रिया राज, सिद्धि सिंह, मोनी, सुहानी गुप्ता, मुक्ति पांडेय, मनीषा यादव, शारदा कुमारी, गौरी सिंह, रितिका सिंह, कृष सिंह, आदर्श देव, ऋतिक राज, अभय कुमार पांडेय, अंश कुमार, राज गुप्ता, कृष तिवारी, जय पांडेय, साहिल कुमार सिंह, सन्नी कुमार सिंह, खुशी सिंह, श्रेया सिन्हा, कुमारी अंशु, अंबिका केसरी एवं आर्या कुमारी ने प्रस्तुत किया। समूह गीत “हम सब भारतीय है”…को खुशी सिंह, रिद्धि सियामनी, निक्की कुमारी,अंजू कुमारी, स्नेहा कुमारी, शालिनी कुमारी, सलोनी सिंह, आयुष पाठक, आलोक अतुल्य, अजय कुमार, प्रतीक कुमार, वैभव राज,ऋतिक राज ने प्रस्तुत किया। नाटक का निर्देशन ओपी पांडेय, नृत्य का निर्देशन चिंटू कुमार, संगीत का निर्देशन सरोज कुमार एवं मंच परिकल्पना कला शिक्षक विष्णु कुमार एवं संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संभावना आवासीय उवि एनसीसी के एएनओ प्रवीण कुमार ने किया।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!