Homeअन्यखेल-खेल में नाव से भागड़ में कूदा बच्चा, डूबने से हो गयी...

खेल-खेल में नाव से भागड़ में कूदा बच्चा, डूबने से हो गयी मौत

खेल-खेल में नाव से भागड़ में कूदा बच्चा, डूबने से हो गयी मौत
भोजपुर न्यूज़ :शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव की मंगलवार की दोपहर की घटना
रक्षाबंधन में ननिहाल आया था बच्चा, नहाने के दौरान हुआ हादसा
भोजपुर न्यूज़ :आरा। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव में मंगलवार की दोपहर भागड़ में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। नहाने के लिए बच्चा खेल-खेल में नाव से भागड़ में कुद गया। इससे वह डूब गया और उसकी जान चली गयी। मृत बालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव निवासी धनेश चौधरी का 6 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार था। वह ननिहाल सोरिद छपरा गांव गया था। उसके नाना जयराम चौधरी ने बताया कि वह रक्षाबंधन में अपनी मां के साथ आया था। मंगलवार की दोपहर वह गांव के बच्चों के साथ गांव में ही स्थित भागड़ के पास नहाने चला गया। वह वहां अन्य बच्चों संग भागड़ के किनारे लगे नाव पर खेलने लगा। उस दौरान बच्चे नाव से कूद रहे थे। वह भी नाव से भांगड़ में कूद गया, लेकिन वहां पानी अधिक गहरा था। उसके कारण वह उसमें डूब गया और उसकी मौत हो गई। कुछ देर बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी। उसी क्रम में उसका शव भांगड़ में पड़ा देखा गया। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और शाहपुर स्थित रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इधर, बच्चे की मौत से उसके घर और ननिहाल में कोहराम व रोना-धोना मचा है। इकलौते बेटे के वियोग में से मां सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि प्रीतम अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में मां कमलावती देवी और एक बहन है। उसके पिता धनेश चौधरी बेंगलुरु के हुगली में स्थित चप्पल फैक्ट्री में काम करते हैं।

ranjna
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular