Homeआरा भोजपुरबिहियाचोरी से बिजली जलाने में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, हजारों का...

चोरी से बिजली जलाने में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, हजारों का जुर्माना

  • REPORTED BY:जितेंद्र कुमार EDITED BY:रवि कुमार
  • हाईलाइट
    • बिहिया थाने में छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
    • अवैध रूप से बिजली जलाने वालों में हड़कंप मचा रहा

खबरे आपकी आरा/बिहिया:Electricity theft Bihiya विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के अधिकारियों ने बिजली चोरी के खिलाफ शुक्रवार को फिनगी टोला व शिवगंज टोला में सघन छापेमारी अभियान चलाया जिसमें छह लोगों को चोरी से बिजली जलाते हुए पाया गया। उक्त सभी छह लोगों पर 55 हजार रूपये का जुर्माना लगाते हुए बिहिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Electricity theft Bihiya: जेई अनिमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी

छापेमारी दल का नेतृत्व जेई अनिमेश कुमार सिंह ने किया। दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में फिनगी टोला निवासी महावीर कुमार पर 6384 रूपया, रामप्रवेश राम पर 7194 रूपया, कृष्णा राम पर 7194 रूपया, भोला राम पर 9706 रूपया, बिमली कुंअर पर 9706 रूपया एवं शिवगंज टोला निवासी शम्भुनाथ पाण्डेय पर 14834 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। विद्युत विभाग की छापेमारी को लेकर अवैध रूप से बिजली जलाने वालों में हड़कंप मचा रहा. छापेमारी में कर्मी अनुप कुमार शर्मा, निराला सिंह, अमरनाथ राम, अरविन्द यादव शामिल रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular