Homeकरियरशिक्षामैट्रिक टॉपर को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित,दिया लैपटॉप

मैट्रिक टॉपर को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित,दिया लैपटॉप

Universal School anniversary 2023:खबरे आपकी

  • उत्सवी माहौल में यूनिवर्सल विद्यालय का मनाया गया वार्षिकोत्सव
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाया जलवा
  • समारोह में विद्यालय के मैट्रिक टॉपर को लैपटॉप से किया गया सम्मानित
  • पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

जितेंन्द्र कुमार/खबरे आपकी बिहार/आरा/बिहिया: नगर पंचायत, बिहिया के यूनिवर्सल 10+2 पब्लिक स्कूल का वार्षिक महोत्सव सोमवार को विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल में मनाया गया। समारोह का उद्घाटन पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह,बीडीओ लोक प्रकाश सिंह,सीओ सुशील कुमार उपाध्याय,थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह, डॉक्टर एस कुमार और पंचायत समिति सदस्य सह जगदेव सेना के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर महतो मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राधेश्याम सिंह ने की और संचालन प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने किया।

समारोह में वित्तीय वर्ष 2022 के मैट्रिक परीक्षा में टॉप टेन में छठा स्थान पाने वाली छात्रा रिंकी कुमारी को लैपटॉप ,घड़ी डेरी कलम और मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

समारोह में शामिल पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने संबोधित करते हुए छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी।

वही, जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीएसपी द्वारा भी समारोह को संबोधित कर अपने जीवन के बारे में छात्र-छात्राओं के बीच प्रस्तुत कर अवगत कराया। समारोह में विद्यालय के छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम पेश किए। जिनमें नृत्य भाषण सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल है।

इस मौके पर रोहित झा, अभिषेक मेहता, जगा कुशवाहा अनुप पटेल, राजेश कुशवाहा ,विनय मिश्रा मुमताज वारसी, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular