Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा से बड़ी खबर: श्रम विभाग के एलईओ को निगरानी ने घूस...

आरा से बड़ी खबर: श्रम विभाग के एलईओ को निगरानी ने घूस लेते पकड़ा

Ara Breaking News:10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

खबरे आपकी बिहार/आरा: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सोमवार को श्रम विभाग के अधिकारी (एलईओ) को दस हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। घूस की यह रकम कन्या विवाह योजना की राशि देने के एवज में वसूली जा रही थी। गिरफ्तार प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (एलईओ) राणा है।

Ara Breaking News: जानकारी के अनुसार आरा शहर के घनुपरा सुकांती देवी अपनी बेटी की शादी के लिए श्रम विभाग में पंजीयन कराया था जिसमें 50 हजार रुपया पास हुआ था। उक्त 50 हजार रुपए देने के एवज में एलईओ द्वारा 10 हजार रुपये बतौर घूस की मांग की गई थी‌ इसकी शिकायत सुकांती देवी ने निगरानी विभाग से की थी‌।

जांच में मामला सत्य पाया गया। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम द्वारा धावा दल का गठन किया गया है। तयशुदा रणनीति के तहत निगरानी की धावा दल ने सोमवार की दोपहर श्रम विभाग में दबिश दी और घूसखोर एलईओ को 10 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एलईओ को निगरानी की टीम पटना ले गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular