Homeस्वास्थ्यशाहपुर में अवकाश प्राप्त चिकित्सक को दी गई विदाई

शाहपुर में अवकाश प्राप्त चिकित्सक को दी गई विदाई

Dr. K P Mahto/Bihar/Ara/Shahpur: शाहपुर रेफरल अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डा. के. पी. महतो के अवकाश प्राप्ति के बाद उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेफरल अस्पताल के चिकित्सक अन्य कर्मियों द्वारा उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि रेफरल अस्पताल में लंबे समय से सेवा देने वाले ड़ा. के. पी. महतो शाहपुर के लोगों में एक अलग पहचान बना चुके है बच्चों से बुजुर्ग तक उन्हें प्रेम करने वाले हैं।

वही लोगों को संबोधित करते हुए डा. के. पी. महतो भी भावुक हो उठे और उन्होंने कहा कि एक डाक्टर कभी रिटायर नहीं होते। हमेशा लोगों के सेवा में उपस्थित होते हैं। डाक्टर का पेशा ही सेवा एवं परोपकार से भरा होना चाहिए।

Dr. K P Mahto विदाई सह सम्मान समारोह में रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक द. अतिउल्लाह अंसारी, डा. अजय कुमार,डा. विकास कुमार, डा. सुजीत कुमार, डा. सुष्मा कुमारी,डा. संजीव कुमार, डा. सौरभ सुमन अभिनव कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार, चंदन कुमार, बीसीएम उमेश कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार,केयर इंडिया के प्रखंड समन्वयक दुर्गेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular