Homeकरियरनौकरीमाइक्रोसॉफ्ट कंपनी में इंटर्नशिप के लिए चयनित किये गये भोजपुर के अमियांशु

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में इंटर्नशिप के लिए चयनित किये गये भोजपुर के अमियांशु

Amianshu selected Microsoft company: आरा, सकलडीहा व बक्सर जैसे छोटे जगहों से पढ़ाई करते हुए आईआईटी में प्रवेश लिया था

jay kumar

Bihar/Ara/Bihiya:विश्व की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप के लिए बिहिया स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार के पुत्र अमियांशु का चयन () किया गया है जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।

आईआईटी बीएचयू के छात्र अमियांशु ने 70 हजार इंजिनियरिंग के छात्रों के बीच कठिन परीक्षाओं से गुजरते हुए इंटर्नशिप क्रैक (Amianshu selected Microsoft company) किया है। अब वे एक मई 2023 से माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के भारतीय मुख्यालय एसडीई हैदराबाद में इंटर्नशिप प्रारंभ करेंगे। इंटर्नशिप के दौरान वे कंपनी की कार्य संस्कृति और नई अत्याधुनिक तकनीक को सीखेंगे।

अमियांशु के पिता अखिलेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र बचपन से हीं काफी मेधावी रहा है। बताया कि आरा, सकलडीहा व बक्सर जैसे छोटे जगहों से पढ़ाई करते हुए उसमें आईआईटी में प्रवेश लिया था। अमियांशु की छोटी बहन भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular