Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर पुलिस टीम पर हमले में कई पुलिसकर्मी घायल,गाड़ी क्षतिग्रस्त

भोजपुर पुलिस टीम पर हमले में कई पुलिसकर्मी घायल,गाड़ी क्षतिग्रस्त

Lal Bazar of Dhobaha OP: भोजपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

Bijay singh
  • गिरफ्त में आए धंधेबाजों को भी छुड़ाकर लेकर चले गए
  • हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी

Bihar/Ara:अवैध शराब धंधेबाजों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया और गिरफ्त में आए धंधेबाजों को छुड़ाकर लेकर चले गए। मामला बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत धोबहा ओपी क्षेत्र का है। शराब के अवैध धंधेबाजों ने छापेमारी करने गई भोजपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। हमले में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस की गाडियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है।

बताया जाता है कि भोजपुर जिले के धोबहा ओपी के अगरसंडा लाल बाजार (Lal Bazar of Dhobaha OP) स्थित बिंद टोली में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाना एवं धोबहा ओपी की पुलिस संयुक्त रूप से अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया था।

इसकी भनक लगते ही आक्रोशित अवैध शराब कारोबारियों के समर्थकों ने पुलिस की टीम पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस टीम पर हमला होने से अफरा-तफरी मच गई। झड़प का फायदा उठाते हुए शराब कारोबारियों के समर्थकों ने पुलिस हिरासत से चार शराब कारोबारियों को भी छुड़ा लिया और भाग निकले। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना समेत अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंचकर हमलावरों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular