Friday, October 18, 2024
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरचार को बचाने में 40 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर केस

चार को बचाने में 40 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर केस

Lal Bazar Agarsanda Case: पुलिस आरोपितों की धरपकड़ में जुटी,एक आरोपित गिरफ्तार

Bihar/Ara: भोजपुर के धोबहां ओपी क्षेत्र के अगरसंडा लाल बाजार में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गयी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपितों की धरपकड़ में जुट गयी है। इस मामले में अब तक एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अगरसंडा गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद का पुत्र छोटे लाल कुमार है।

Ankit
Guput

हमले में चोटिल धोबहां ओपी के दारोगा अनिल कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें 40 नामजद और करीब 150 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। सभी नामजद अगरसंडा गांव के ही रहने वाले हैं। सभी पर अवैध ढंग से मजमा लगा जान मारने की नीयत से हरवा-हथियार के साथ पुलिस पर हमला करने और गिरफ्तार लोगों को छुड़ा ले जाने का आरोप लगाया गया है।

Bijay singh

एसपी प्रमोद कुमार की ओर से भी आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार की शाम एएलटीएफ और धोबहां ओपी की पुलिस शराब के धंधे को लेकर छापेमारी में निकली थी। उसी दौरान अगरसंडा के लाल बाजार के पास बागीचे में कुछ लोगों के शराब बेचने और पीने की सूचना मिली। टीम पहुंची तो वहां भीड़ लगी थी, लेकिन पुलिस को देख सभी भागने लगे।

हालांकि अगरसंडा गांव के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया‌। इनमें झूलन बिंद, शत्रुघ्न बिंद, गीता पासवान और दीलिप राम शामिल थे।सभी के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। इसके बाद जांच के लिए सभी को ओपी लाया जा रहा था। तभी ग्रामीणों की ओर से हमला कर दिया गया। उसमें चार पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। एएलटीएफ का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। एसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ को छापेमारी की जा रही है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Lal Bazar Agarsanda Case: बागीचे में लगी थी शराब की महफिल, चार लोगों को बचाने में हुआ पुलिस पर हमला

अगरसंडा गांव के करीब डेढ़ से दो सौ ग्रामीण पुलिस पर हमला करने जैसे अपराध में फंस गये। शराब बेच और पी रहे चार लोगों को पुलिस से बचाने में सभी खुद कानूनी लफड़े में घिर गये। अब सभी को इस जुर्म के लिए जेल भी जाना पड़ सकता है। पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रविवार की शाम अगरसंडा लाल बाजार के पास बागीचे में शराब की महफिल लगी थी। वहां कुछ लोग शराब बेच रहे थे तो कुछ पी रहे थे। उस कारण बागीचे में भीड़ लगी थी।

सूचना पर पुलिस पहुंची और चार लोगों को पकड़ लिया गया। सभी को थाना लाया जा रहा था। तभी 40 नामजद और सौ से डेढ़ सौ अज्ञात महिला व पुरुषों ने पुलिस को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। अफसरों की ओर से समझाने का प्रयास किया गया, तो लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। इसमें दारोगा अनिल कुमार सिंह, सिपाही शशि प्रकाश, चौकीदार घूरा यादव और होमगार्ड तेज नारायण सिंह चोटिल हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गये चारों लोगों को छुड़ा लिया। लाल बाजार में खड़ी एलटीएफ की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

- Advertisment -
Ranglal
कामेश्वर कुमार राज
शम्भू कुमार भगत

Most Popular

Don`t copy text!